होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के भोपाल में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक होटल के कमरे में पत्नी ने अपने ही पति पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है. घायल युवक की पहचान गोपाल नगर निवासी 30 वर्षीय ललित राजपूत के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ललित पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करता है. उसकी पहचान खंडवा की युवती से फेसबुक के जरिए हुई थी. युवती शाजापुर जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे.

पति को जेल भी जाना पड़ा

जब ललित ने शादी करने से इनकार कर दिया था, तब युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. इस केस के चलते ललित को जेल भी जाना पड़ा था. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली गई. हालांकि शादी के बाद भी उनके रिश्ते में तनाव बना रहा.

पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे. ललित भोपाल में रहता था, जबकि पत्नी शाजापुर में नौकरी कर रही थी. दोनों के बीच साथ रहने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. शनिवार को पत्नी ललित से मिलने भोपाल आई थी. ललित ने उसे आनंद नगर स्थित कोमल पैलेस होटल में ठहराया था. देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

ब्लेड से किया हमला

रविवार सुबह करीब सात बजे जब ललित नींद से जागा, तभी कथित तौर पर गुस्से में पत्नी ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में उसके हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आईं. जान बचाने के लिए ललित बाथरूम में छिप गया, लेकिन आरोपी पत्नी वहां भी पहुंच गई और उसके सिर पर कांच का ग्लास फेंककर मार दिया. किसी तरह ललित वहां से निकलकर अस्पताल पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. एक वीडियो में पत्नी होटल के कमरे में बैठकर शराब और सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में वह डंडे से ललित को मारते हुए नजर आ रही है.

पिपलानी थाना क्षेत्र की एसीपी अदिति बी सक्सेना ने बताया कि ललित अपनी पत्नी को घर नहीं ले जाता था और जब भी वह भोपाल आती थी तो उसे होटल में ही ठहराता था. इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. पुलिस के मुताबिक, ललित ने पहले से ही होटल के कमरे में हिडन कैमरे लगा रखे थे, जिनमें यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Rice Scam Update: छत्तीसगढ़ सदन में गूंजा ‘मुसुआ’ धान घोटाला, कांग्रेस का वॉकआउट; जानें क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल?     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें