शेयर बाजार में ‘ब्लैक मंडे’! अमेरिकी टैरिफ और ईरान संकट की दोहरी मार, निवेशकों के 19 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार ने भले ही शुरुआती कुछ दिनों में कुछ ​तेजी दिखाई हो, लेकिन वक्त बढ़ने के बाद अब साफ लगने लगा है कि शेयर बाजार के लिए 2026 का नया साल कुछ अच्छा लेकर नहीं आया है. लगातार 6 कारोबारी दिनों में शेयर बाजार निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब जाना अच्छा नहीं है. खास बात तो ये है कि सेंसेक्स अपने लाइफ टाइम हाई से करीब 4 फीसदी नीचे आ चुका है. वहीं लगातार 6 दिनों में गिरावट की वजह से सेंसेक्स में 2900 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

शेयर बाजार के प्रमुख कारणों की बात करें तो अमेरिका का पहले वेनेजुएला के साथ पंगा उसके बाद ईरान के साथ दुश्मनी ने जियो पॉलिटिकल टेंशन को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है. वहीं दूसरी ओर भारत का अमेरिका के साथ ट्रेड डील ना हो पाना भी निवेशकों के सेंटीमेंट को लगातार बिगाड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर विदेशी निवेशकों का पलायन अभी तक रुका हुआ नहीं है. रुपए में गिरावट लगातार जारी है. साथ ही ईरान के साथ पंगा लेने का मतलब है कि कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावट और कीमतों में इजाफा होना. जिसका असर भारत के इंपोर्ट बिल पर साफ देखने को मिलता है.

ऐसे में कोई ऐसा सेंटीमेंट नहीं दिख रहा है जिसकी वजह से शेयर बाजार को थोड़ा बहुत भी बूस्ट मिल सके. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं. साथ ही वो कौन से 8 कारण है, जिनकी वजह से निवेशकों को मोटा नुकसान हो रहा है.

शेयर बाजार में लगातार 6वें दिन गिरावट

शेयर बाजार में लगातार 6वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 715 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है और आंकड़ा 82,861.07 अंकों पर आ गया है. खास बात तो ये है कि सेंसेक्स 7 नवंबर के बाद अपने सबसे लोअर लेवल पर आ गया है. वैसे सेंसेक्स सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था. लेकिन कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट शेयर बाजार में गिरावट बढ़ती गई. दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 614.59 अंकों की गिरावट के साथ 82,977.27 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

खास बात तो ये है कि सेंसेक्स में लगातार 6वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है. इसका मतलब है कि लगातार 6 दिनों की गिरावट में सेंसेक्स में 2,900.94 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. इसका मतलब है कि सेंसेक्स ने निवेशकों को 3.38 फीसदी का नुकसान करा दिया है. वहीं दूसरी ओर लाइफ टाइम हाई से सेंसेक्स में 3,297.95 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 4 फीसदी का नुकसान हो चुका है. 1 दिसंबर को सेंसेक्स 86,159.02 अंकों के साथ अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में करीब 210 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है और 25,473.40 अंकों के साथ लोअर लेवल पर दिखाई दिया. वैसे निफ्स 12 बजकर 15 मिनट पर 77 अंकों की गिरावट के साथ 25,606.30 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. वैसे सोमवार को निफ्टी 25,669.05 अंकों पर ओपन हुआ था. जानकारों की मानें तो निफ्टी में आने वाले दिनों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

वैसे निफ्टी में लगातार 6वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है. इस दौरान निफ्टी में 3.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 2 जनवरी को निफ्टी 26,328.55 अंकों पर थी. जिसमें तब से अब तक 855.15 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं 5 जनवरी को निफ्टी 26,373.20 अंकों के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी. तब से अब तक निफ्टी में 899.8 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. इसका मतलब है कि निफ्टी निवेशकों को अब तक 3.41 फीसदी का नुकसान पहुंच दिया है.

निवेशकों को 6 दिन में कितना नुकसान

अगर बात निवेशकों के नुकसान की बात करें तो काफी मोटा नुकसान हो चुका है. वैसे निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ है. आंकड़ों को देखें तो 2 जनवरी को बीएसई का मार्केट कैप 4,81,24,779.35 करोड़ रुपए पर था, जो घटकर कारोबारी सत्र के दौरान 4,62,18,075.93 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि निवेशकों को 19,06,703.42 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. अगर बात आज यानी सोमवार की करें तो बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का मार्केट कैप 4,67,74,908.44 करोड़ रुपए था. इसका मतलब है कि सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों को 5,56,832.51 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें