BJP तो जीत गई लेकिन पुष्‍कर धामी हार गए, अब वह कैसे बनेंगे दोबारा CM?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के हार के बाद सीएम पद को लेकर संकट खड़ा हो गया है, लेकिन इस बीच बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtori) ने उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है.

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (BJP) दो तिहाई बहुमत के साथ उत्तराखंड में सत्ता में वापसी कर एक नया इतिहास रच दिया, लेकिन पार्टी को बड़ा झटका लगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) खटीमा विधान सभा सीट से चुनाव हार गए. इसके बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर संकट खड़ा हो गया है, लेकिन इस बीच चंपावत सीट से बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार जीते कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtori) ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है.

पार्टी से की धामी को फिर सीएम बनाने की मांग

कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtori) ने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन धामी के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार दूसरी बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 6 महीने के दौरान प्रदेश में कई अहम कार्य किए जिसकी बदौलत राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है. मैं पार्टी से उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग करता हूं. अगर वह सीएम बनते हैं तो उनके लिए मैं अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हूं.’

बीजेपी ने 47 सीटों पर दर्ज की जीत

विधान सभा चुनाव के गुरुवार को घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 70 में से 47 सीटों पर विजय पताका फहराने के साथ ही भाजपा ने बहुमत के 36 के जादुई आंकड़े को आसानी से पार करते हुए सत्ता की दौड़ में फिर बाजी मार ली. साल 2000 में उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के बाद अस्तित्व में आए इस प्रदेश के चुनावी इतिहास में किसी भी पार्टी ने लगातार दो बार सरकार नहीं बनाई है और भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में आती रही हैं. पिछले चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 पर जीत हासिल कर जबरदस्त जनादेश हासिल किया था.

तीरथ सिंह रावत की जगह सीएम बने थे धामी

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साल जुलाई में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया था. धामी को तीरथ सिंह रावत की जगह राज्य की मान सौंपी गई थी. कुछ महीने पहले ही तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह इस पद पर आसीन किया गया था.

भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाते हैं धामी

पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को अक्सर महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है. वह कोश्यारी के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) और सलाहकार रहे थे. उन्होंने 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में राजनीतिक करियर शुरू किया था. वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए और उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरियों के आरक्षण के लिए अभियान भी चलाया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nakodar Crime News: 3.16 लाख की लूट का पुलिस ने किया भंडाफोड़; CMS कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड     |     Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- ‘पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जनता का प्यार कायम’     |     Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर     |     Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: ‘हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार’; रायपुर के भटगांव पंडाल की अनूठी थीम     |     Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज्बे की तारीफ     |     Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे ‘जेन जी’ युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन     |     Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में पहुंचे दिग्गज     |     Jamshedpur News Today: ‘लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में’; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी     |     Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी     |     Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगलुरु में मिला सम्मान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें