BJP को वोट देना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, पति ने घर से निकाला; दी तीन तलाक की धमकी

पीड़ित मुस्लिम महिला बीजेपी को सपोर्ट करती है तो वहीं उसका पति और ससुराल वाले समाजवादी पार्टी का समर्थन करते हैं. ऐसे में महिला का बीजेपी को वोट देना उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं आया.

अजय कश्यप, बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने महज इसलिए घर से बाहर निकाल दिया है क्योंकि उसने यूपी विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट दे दिया था. इतना ही नहीं पीड़िता का पति उसे अब तीन तलाक देने की धमकी भी दे रहा है.

घर से निकालने से पहले ससुराल वालों ने की पिटाई

बता दें कि मुस्लिम महिला को घर से निकालने से पहले पति और उसके घरवालों ने उसकी पिटाई भी की. पीड़िता मिन्नतें करती रही कि उसे मत मारो और घर से नहीं निकालो लेकिन उन्होंने एक बात नहीं सुनी. पति और ससुराल की तरफ से किए गए अत्याचार के बाद अब महिला ने मदद की अपील की है.

पिछले साल ही हुई थी पीड़िता की शादी

जान लें कि मुस्लिम महिला नजमा उजमा की शादी पिछले साल उसके पड़ोस में रहने वाले तय्यब अंसारी से हुई थी. उसने तय्यब अंसारी से लव मैरिज की थी. वो बरेली के बारादरी थाना इलाके के एजाज नगर गोटिया की रहने वाली हैं. उनके पति और ससुराल वाले समाजवादी पार्टी का सपोर्ट करते हैं. लेकिन नजमा ने चुनाव में बीजेपी को वोट दे दिया. नजमा यूपी की योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित हैं.

योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित है पीड़िता

पीड़ित मुस्लिम महिला नजमा ने कहा कि बीजेपी ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर समाज के लिए काम किया है. बीजेपी सरकार ने फ्री में राशन दिया, महिलाओं को सुरक्षा दी. लेकिन नजमा का बीजेपी को वोट देना उसके पति और ससुराल वालों को पसंद नहीं आया. अब नजमा मदद के लिए मेरा हक फाउंडेशन की फरहत नकवी के पास गई हैं.

नजमा का कहना है कि उन्होंने देश के हित के लिए वोट दिया था लेकिन अब उसका पति और ससुराल वाले ही उसके दुश्मन बन गए हैं. नजमा के ससुराल वालों का कहना है कि वो उसके पति से उसका तलाक करा देंगे और उसे अपने घर में रहने भी नहीं देंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |     Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP और कॉल के ग्वालियर में लाखों की ठगी, कोचिंग संचालक के बैंक खाते से उड़े पैसे; जानें कैसे हुआ ये ‘अनोखा’ फ्रॉड     |     Chhindwara Political Drama: पार्षद ने कमिश्नर को दी गंदे पानी की बोतल और कहा- ‘इसे पीकर देखिए’, निगम दफ्तर में टेबल पर बैठकर दिया धरना     |     HoFF Appointment Controversy: सीनियर को छोड़ जूनियर को कैसे बना दिया हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स? CAT ने सरकार से मांगा जवाब     |     Ujjain Acid Attack Update: उज्जैन तेजाब कांड में नया मोड़, CCTV फुटेज ने बदली पूरी कहानी; अब घायल युवक पर ही गहराया संदेह     |     MP Board 10th 12th Result 2026: बस कुछ घंटों का इंतजार! सीएम मोहन यादव जारी करेंगे एमपी बोर्ड का रिजल्ट, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक     |     Indore Blind Murder: ‘दोस्त की वजह से सपने में आते थे भूत…’, इंदौर में साथी मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा     |     Eggshells Reuse Tips: अंडे के छिलके फेंकने की गलती न करें! गार्डनिंग से लेकर स्किनकेयर तक, जानें इनके 5 जादुई इस्तेमाल     |     Baisakhi 2026: आज देशभर में मनाई जा रही है बैसाखी, जानें क्यों खास है यह दिन और क्या है इसे मनाने की पौराणिक परंपरा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें