Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पांच सहेलियों ने एक साथ जहर पदार्थ खा लिया है, जिनमें से चार की तो मौत हो गई है. वहीं, एक किशोरी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. इस हृदय विदारक और रहस्यमयी घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा अब जाकर के हुआ है. पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

जानकारी के अनुसार, जिले के हसपुरा थाना सैदपुर मोती बिगहा गांव की पांच नाबालिग लड़कियों ने दो दिनों पहले एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें से चार की तो मौत हो गई है. वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है. यह पांच लड़कियों जमाल बिगहा वाली सड़क पर बैठी थी. इस दौरान सब ने एक साथ जहर का सेवन कर लिया. इस बीच एक लड़की जहर खाने के बाद जैसे-तैसे भागकर अपने घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

खेत में मिला लड़कियों का शव

इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहर खाने के बाद बाकी चारों लड़कियां सड़क किनारे खेत में चली गई थी, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.बताया यह भी जा रहा है कि इस पूरी घटना के बाद परिजनों ने एक साथ चारों का अंतिम संस्कार भी कर दिया. उन्होंने न तो पुलिस में शिकायत और न ही मामले की जांच के लिए कहीं कोई आवेदन दिया. गांव वालों ने भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है. वह इस पर कुछ बोल ही नहीं रहे हैं.

हरकत में आया जिला प्रशासन

हालांकि, अब इस खबर के तेजी से फैलने से जिला प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे मामले की तहकीकत शुरू कर दी है.रविवार को दाउदनगर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जांच की. उनका कहना था कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह गांव में पहुंचे हैं, लेकिन किसी ने भी पांच बच्चियों की एक साथ जहर खाने और उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है. किस हालात में जहर खाया गया और किसने खिलाया अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.अभी जो लड़की बची है उसके जानकारी लेने के बाद ही पुलिस कुछ कह पाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें