KGMU में ‘लव जिहाद’ का बड़ा सिंडिकेट? अब UP STF खोलेगी फाइलें, धर्मांतरण के खेल का होगा पर्दाफाश!

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में यौन शोषण, जबरन धर्मांतरण और “लव जिहाद” से जुड़े गंभीर मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) कर सकती है. फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी ने इसकी सिफारिश की है, जिसके बाद KGMU प्रशासन ने शासन को औपचारिक पत्र लिखकर STF से जांच कराने की मांग की है.

KGMU की सात सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी, जिसके चेयरपर्सन पूर्व डीजी भावेश कुमार हैं. भावेश कुमार ने मामले की गहराई और संभावित संगठित नेटवर्क को देखते हुए STF स्तर की जांच की जरूरत बताई है. कमेटी के सदस्य पूर्व डीजी भावेश कुमार पिछले कई दिनों से STF को पूरे मामले की अपडेट दे रहे थे.

कमेटी चेयरपर्सन ने STF को जांच सौंपने की पुष्टि की है. यह कमेटी मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक (उर्फ रमीज मलिक) के अलावा अन्य संभावित शामिल लोगों, संस्थान में कट्टरपंथी गतिविधियों और व्यापक नेटवर्क की जांच कर रही थी. रिपोर्ट में यौन शोषण, ब्लैकमेल, जबरन गर्भपात और धर्मांतरण के दबाव के सभी आरोप सिद्ध पाए गए हैं.

अपर्णा यादव के समर्थकों ने KGMU में तोड़फोड़ की थी

मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के नेतृत्व में KGMU परिसर में हंगामा हुआ. अपर्णा यादव और उनके समर्थकों ने कुलपति ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें तोड़फोड़, गमले फेंकना और कंप्यूटर गिराने जैसी घटनाएं हुईं. KGMU प्रशासन ने इसे गुंडागर्दी करार देते हुए चौक थाने में तहरीर दी और FIR की मांग की.

जांच में ये मामला भी शामिल हो सकता है, ताकि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच हो सके. अपर्णा यादव ने प्रशासन पर आरोपी को बचाने और पीड़िता की अनदेखी का आरोप लगाया था, जबकि KGMU ने इन आरोपों को निराधार बताया और विशाखा कमेटी की रिपोर्ट पर आधारित कार्रवाई का दावा किया.

CM योगी से मुलाकात करेंगी KGMU कुलपति

KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगी. इस दौरान वे पूरे प्रकरण, फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट, विशाखा कमेटी की सिफारिशों और STF जांच की मांग के बारे में विस्तृत जानकारी देंगी. VC डिप्टी CM और चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक से भी मुलाकात कर सकती हैं. मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है और कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित है.

विशाखा कमेटी की जांच में आरोपी डॉक्टर दोषी पाया गया

विशाखा कमेटी ने उसे सभी आरोपों में दोषी पाया, जिसके आधार पर सेवा समाप्ति (termination) की सिफारिश DGME को भेजी गई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसके पिता सलीमुद्दीन भी गिरफ्तार हैं. मोबाइल डेटा से PFI कनेक्शन, अन्य महिलाओं को निशाना बनाने और व्यापक नेटवर्क के सुराग मिले हैं. पीड़िता (पैथोलॉजी विभाग की MD छात्रा) की हालत स्थिर है. उसे कूलिंग पीरियड की छुट्टी दी गई है. वह न्याय प्रक्रिया में सहयोग कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |     दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक     |     इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें