Bhopal News: लोक भवन के सामने फटी पाइपलाइन, धंस गई मुख्य सड़क; जलभराव के बीच रेंगता रहा ट्रैफिक

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब लोक भवन के ठीक सामने सड़क धंस गई. घटना के पीछे पानी की पाइपलाइन फटना बताया जा रहा है, जिससे देखते ही देखते इलाके में जलभराव हो गया. पानी का बहाव इतना तेज़ था कि लोग निकलते वक़्त गिरने लगे. सड़क धसने के बाद कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया.

मध्य प्रदेश की राजधानी के इन दिनों बुरे हाल हैं. कही ब्रिज पर दरार आ जाती है तो कही जमीन धंस जाती है. अब लोक भवन के सामने वाली सड़क 150 मीटर अंदर धस गयी. जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया. बताया जा रहा है की सड़क के नीचे पाइप लाइन है जो फट गयी थी जिससे पानी का बहाव तेज़ हो गया और पानी के साथ मलवा भी सड़क पर आ गया. इस सड़क पर कई वीआईपी लोगों का मूवमेंट होता है. वहीं, हजारों लोग यहां से गुजरते हैं पास ही मिंटो हॉल, पीएचक्यू है. अक्सर यहां कार्यकम भी होते रहते हैं.

अचानक धंसी सड़क, भर गया पानी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय सड़क धंसी उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था. जानकारी के मुताबिक, घाटी से बड़ा तालाब की ओर जाने वाली बिना फिल्टर पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई. जिससे तेज प्रेशर से पानी बहने लगा, जिससे सड़क का करीब 150 मीटर हिस्सा धंस गया और पूरी सड़क पर लगभग एक फीट तक पानी भर गया. देखते ही देखते सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी.

ट्रैफिक जारी, बढ़ा खतरा
हैरानी की बात यह रही कि सड़क धंसने और पाइपलाइन फूटने के बावजूद समय पर ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किया गया. इस दौरान कई वाहन जर्जर हिस्से के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा. इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला भी इसी रास्ते से गुजरा. बाद में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया. वहीं इसी सड़क पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया और इसे भ्रष्टाचार की सड़क बताया.

प्रशासन पर उठे सवाल
नगर निगम जलकार्य विभाग के प्रभारी उदित गर्ग मौके पर पहुंचे. जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कैमरे के सामने तो कुछ भी नहीं कहा. लेकिन इतना जरूर बताया, ”यहां से हैवी ट्रक निकलते हैं, जिसके कारण इस प्रकार की घटना घटित हुई है. इसकी हम जांच करवा रहे हैं यह सड़क पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई गई है.” घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. समय रहते ट्रैफिक रोका जाता और इलाके को घेरा जाता तो खतरा कम किया जा सकता था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकती है मुश्किल     |     CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेवा के नियम     |     Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिसNoida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिस     |     Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल     |     Ujjain Borewell Rescue: उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     Chhatarpur News: केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, आदिवासी समाज ने क्यों दी ‘न्याय दो या मौत दो’ की चेतावनी?     |     Cyber Fraud: ‘प्लेबॉय’ बनने के चक्कर में लुटाए पैसे, फिर खुद बना बड़ा साइबर ठग; जानें कैसे बिछाता था जाल     |     Bengal Election: AIMIM ने हुमायूं कबीर से तोड़ा नाता, बंगाल में अब अकेले चुनाव लड़ेंगे असदुद्दीन ओवैसी     |     Bihar Gas Cylinder Rules: बिहार में शादी के लिए कैसे मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर? जानें सरकार की नई गाइडलाइन और प्रक्रिया     |     Ahmedabad News: अहमदाबाद में डोसा खाने से दो मासूम बेटियों की मौत, पिता पर हत्या का शक; पुलिस ने शुरू की जांच     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें