Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास ‘गुड लक’, शिखर धवन के साथ की मस्ती

14 साल के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ में आ रही है. दोनों की अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जो 10 अप्रैल को आ रही है. इस खबर ने फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. ये दोनों हिंदी सिनेमा को कुछ सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं. इस बार एक हॉरर-कॉमेडी के साथ वापसी कर रहे हैं. हाल ही में ‘भूत बंगला’ का सेट एक मिनी क्रिकेट ग्राउंड में बदल गया. जब अक्षय कुमार अपनी एनर्जी कैमरे के पीछे भी ले आए. बालाजी मोशन पिक्चर्स वालों ने इंडिया के सेमीफाइनल मैच से पहले इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है.जहां, सुपरस्टार किसी और के साथ नहीं, बल्कि शिखर धवन के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए.

दरअसल यह वीडियो Bhooth Bangla के सेट का है, जिसमें क्रू मेंबर्स ऐसे चीयर करने लगे जैसे कोई स्टेडियम में मैच चल रहा हो. जो एक कैजुअल गेम के तौर पर शुरू हुआ था, वो देखते ही देखते सेट पर एक फुल-ऑन क्रिकेट फीवर में बदल गया. इस दौरान लंबे-लंबे शॉट्स के बीच हंसी-मजाक और टीम स्पिरिट छाई रही. साथ ही टीम इंडिया को अक्षय कुमार ने किस तरह गुड लक कहा, ये भी जान लीजिए.

अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को कहा गुड लक

दरअसल टीम इंडिया का 5 मार्च यानी आज सेमीफाइनल मैच है. मुंबई के ग्राउंड में इंग्लैंड के सामने टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इस दौरान मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- ”टीम इंडिया को भूत सारा गुड लक. राम जी आके भला करेंगे बाकी का काम बॉयज कर देंगे.भूत बांग्ला के सेट पर हमारे स्पेशल गेस्ट शिखर धवन, अक्षय कुमार का एक्शन.” मैच का मजा तब और बढ़ गया, जब अक्षय ने पूरे क्रू को एक ओपन चैलेंज दे दिया. उन्होंने जीतने वाली टीम के लिए नकद इनाम का ऐलान भी कर दिया. इस दोस्ताना मुकाबले ने सेट पर एक अलग ही रोमांच और भाईचारा भर दिया. जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म के डर और पागलपन के अलावा, सेट पर टीम वर्क और मस्ती भी चल रही थी.

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना “राम जी आके भला करेंगे” रिलीज किया है. रिलीज के बाद से ही इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. फिलहाल यह गाना सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है. फैन्स को इसका वाइब्रेंट अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. जिसमें अक्षय कुमार की जबरदस्त एनर्जी, सटीक कॉमिक टाइमिंग और डांस देखने को मिला.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोपी गिरफ्तार     |     रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा     |     छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद     |     Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी     |     Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत     |     Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा; जानें पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस     |     बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट     |     Jharkhand Road Accident: बिल्ली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत     |     Latehar Crime News: लातेहार में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें