Bhagwant Mann के शपथ समारोह के लिए खटकड़ कलां तैयार पंजाब By Nayan Datt On Mar 15, 2022 पंजाब के 18वें सीएम भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहीद-एआजम भगत सिंह का पैतृक गांव खटकड़ कलां सजकर तैयार है। स्टेज का काम लगभग मुकम्मल हो गया है। दस एकड़ भूमि पर पंडाल सजाया गया है। उसके आसपास पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था बना रखी है। सुरक्षा में 20 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य स्टेज को पीली, सफेद और नीली पट्टियों से सजाया गया है। यह भी पढ़ें Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक… Sep 11, 2026 Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल,… Sep 11, 2026 लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि की फसल काटकर उसे समतल किया गया है। वहां पर पार्किंग व्यवस्था बनाई है इसके अलावा टायलेट्स और वाशरूम की भी व्यवस्था की गई है। पूरे कार्यक्रम की देखरेख कर रहे एडीसी जनरल नवांशहर जसबीर सिंह कर रहे हैं। सभी विभागों के अधिकारी काम में लगे हुए हैं। Share