सावधान! दवाओं से घटाया वजन तो होगा डबल अटैक: दवा छोड़ते ही क्यों फूल रहा है शरीर? जानें इसके पीछे का खतरा

आज के समय में फिट दिखने और जल्दी वजन घटाने की चाह में लोग वेट लॉस दवाओं का सहारा लेने लगे हैं. सोशल मीडिया, विज्ञापन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन दवाओं को आसान समाधान के रूप में पेश किया जाता है. कुछ ही हफ्तों में वजन कम होने से लोग संतुष्ट हो जाते हैं और इसे ही स्थायी वेट लॉस मान लेते हैं. लेकिन दवाएं बंद करते ही जब वजन दोबारा बढ़ने लगता है, तब निराशा और चिंता बढ़ जाती है.

दरअसल, दवाओं के सहारे घटाया गया वजन लंबे समय तक टिक नहीं पाता. बिना सही खानपान और संतुलित दिनचर्या अपनाए केवल दवाओं पर निर्भर रहना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है और इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि दवा छोड़ते ही क्यों वजन बढ़ने लगता है और सिर्फ दवाओं पर निर्भर वेट लॉस क्यों खतरनाक है.

दवा छोड़ते ही क्यों बढ़ने लगता है वजन?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि वेट लॉस की दवाएं शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया में अस्थायी बदलाव करती हैं. इन दवाओं के चलते भूख कम लगती है या शरीर ज्यादा कैलोरी खर्च करने लगता है. जब दवा बंद होती है, तो शरीर दोबारा अपनी सामान्य स्थिति में लौट आता है. इस दौरान भूख अचानक बढ़ सकती है और पहले से ज्यादा खाने की इच्छा होने लगती है.

शरीर यह समझने लगता है कि पहले उसे कम एनर्जी मिल रही थी, इसलिए वह अब ज्यादा फैट जमा करने की कोशिश करता है. इसी वजह से वजन तेजी से बढ़ता है. दवाओं के दौरान अगर डाइट और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान नहीं दिया गया, तो शरीर को खुद से वजन कंट्रोल करना नहीं आता. ऐसे में दवा छोड़ते ही पुरानी आदतें लौट आती हैं और वजन बढ़ने लगता है.

सिर्फ दवाओं पर निर्भर वेट लॉस क्यों बन सकता है खतरा?

सिर्फ दवाओं के सहारे वजन घटाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. ऐसी दवाएं शरीर की प्राकृतिक भूख और पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं, जिससे कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. लंबे समय तक इनका सेवन करने से हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है. कई बार वजन तो कम होता है, लेकिन शरीर की ताकत और मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं.

दवाओं पर निर्भर रहने से व्यक्ति स्वस्थ आदतें अपनाने से दूर हो जाता है. जैसे ही दवाएं बंद होती हैं, शरीर तेजी से वजन जमा करने लगता है. यही कारण है कि बिना सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और संतुलित दिनचर्या के सिर्फ दवाओं से किया गया वेट लॉस सुरक्षित और टिकाऊ नहीं माना जाता.

क्या करें?

संतुलित और पोषक डाइट अपनाएं.

नियमित एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं.

वजन घटाने के लिए धैर्य रखें, जल्दीबाजी न करें.

दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लें.

लाइफस्टाइल में स्थायी बदलाव पर ध्यान दें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Malaysia Social Media Rules: सोशल मीडिया पर मलेशिया का बड़ा फैसला, भारत समेत पूरी दुनिया की नजर; जानें क्या है नया कानून     |     Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी क्रैश, ₹2.30 लाख के करीब पहुंची चांदी; जानें 6 फरवरी का ताजा भाव     |     How to Stop Facebook Tracking: आपकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है फेसबुक! प्राइवेसी बचाने के लिए तुरंत बंद करें ये सेटिंग     |     Premanand Maharaj Quotes: माया-मोह से मुक्ति और मन की शांति के लिए अपनाएं प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें     |     Baba Ramdev Kidney Tips: किडनी की हर समस्या का समाधान, बाबा रामदेव ने बताए रामबाण आयुर्वेदिक उपाय     |     Sikkim Earthquake Today: सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 तीव्रता का भूकंप, झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग     |     Pariksha Pe Charcha: “पहले मन को जोतो…” PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का गुरु मंत्र, जानें परीक्षा के लिए खास टिप्स     |     UP SDM Suspended: योगी सरकार का बड़ा एक्शन; गाजियाबाद, एटा और बुलंदशहर के SDM सस्पेंड, जानें क्या है चंदौली जमीन घोटाला     |     Noida Double Decker Bus: नोएडा की सड़कों पर दौड़ेंगी मुंबई जैसी लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेटर नोएडा का रूट मैप तैयार     |     Delhi Airport New Rules: दिल्ली एयरपोर्ट पर अब नहीं लगेगी चेक-इन की लंबी लाइन, यात्रियों को मिलेगी VIP एंट्री; जानें पूरी प्रक्रिया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें