Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20,000 ट्रेंच; भूजल स्तर सुधारने की बड़ी पहल

बालोद: जिले में तेजी से गिरते भूजल स्तर को लेकर जल शक्ति मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है. इसके बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. जिले का गुण्डरदेही ब्लॉक अब सेमी-क्रिटिकल जोन में आ गया है, यानी यहां भूजल स्तर काफी कम हो रहा है और इसे बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है. इसके लिए प्रशासन अब अभियान शुरू कर ट्रेंच बना रहा है.

‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान की शुरुआत

भूजल स्तर को सुधारने और वर्षा जल को जमीन में पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘जल संचय, जन भागीदारी (JSJB 2.0)’ अभियान शुरू किया है. इसी के तहत गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में ‘नीर चेतना अभियान’ की शुरुआत की गई है.

5,000 ट्रेंच से 27 लाख लीटर पानी सहेजने की तैयार

अभियान के पहले चरण में भाठागांव (आर) के पास नाले के समानांतर 5,000 वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच बनाए जा रहे हैं. ट्रेंच यानी ऐसे समान दूरी पर बनाए गए गड्ढे जो पानी सोखने में मदद करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इन ट्रेंच के माध्यम से लगभग 27 लाख लीटर वर्षा जल जमीन के अंदर जाएगा, जिससे भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी.

पूरे ब्लॉक में 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य

प्रशासन ने पूरे गुण्डरदेही विकासखंड में कुल 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य रखा है. अगर यह लक्ष्य पूरा होता है तो लगभग 1.35 करोड़ लीटर पानी सहेजने की संभावना है.

गुंडरदेही सेमी-क्रिटिकल जोन में आ गया है तो भारत सरकार से जो राशि मिली थी उसका सदुपयोग करते हुए ट्रेंच बना रहे हैं– दिव्या मिश्रा, कलेक्टर

सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर निकलने की कोशिश

बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने कहा कि पानी के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने बताया कि ट्रेंच निर्माण से बारिश का पानी जमीन में जाएगा, मिट्टी का कटाव रुकेगा और इलाके में हरियाली भी बढ़ेगी.

जनभागीदारी से बनेगा जन आंदोलन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत CEO सुनील चंद्रवंशी, बिहान समूह की महिलाएं, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. प्रशासन की कोशिश है कि जल संरक्षण की यह पहल जिले की हर ग्राम पंचायत तक पहुंचे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! “नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब”; अकाली दल की सरकार बनते ही अपराधियों पर होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’     |     पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी     |     जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया     |     स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी! NCERT ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला; किताबों का बोझ होगा कम, बदल जाएगा पढ़ाई का अंदाज     |     Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा; बाकी बचे 12 ठेकों के लिए होगा ई-टेंडर     |     नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश     |     Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; पुलिस जांच में जुटी     |     Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवायजरी     |     Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश     |     पंजाब में शराब के शौकीनों को झटका! नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी; महंगी होगी शराब, जानें ठेकों को लेकर क्या है सरकार का नया आदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें