Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल दी अपनी सरकार की पोल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में हालात एक बार फिर बेकाबू होते दिख रहे हैं. शनिवार को बलूचिस्तान के 12 शहरों में एक साथ हुए बड़े और समन्वित हमलों ने न सिर्फ पाकिस्तानी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी, बल्कि सेना की तैयारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए. इन हमलों में प्रमुख सैन्य ठिकानों, पुलिस चौकियों, अर्धसैनिक बलों के अड्डों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया.

खास बात यह रही कि आत्मघाती हमलावरों के साथ-साथ महिला लड़ाके भी शामिल थीं, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है. अब खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में माना है कि बलूचिस्तान की भौगोलिक स्थिति, संसाधनों की लूट और अंदरूनी गठजोड़ के चलते हालात सेना के लिए बेहद मुश्किल बने हुए हैं.

भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

सोमवार को नेशनल असेंबली में बोलते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान के कुल भूभाग का 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सा है, लेकिन यहां आबादी बेहद कम है. उनके मुताबिकयहां 35 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक व्यक्ति मिलता है. ऐसे इलाके को नियंत्रित करना बेहद कठिन है. उन्होंने माना कि सेना पहले से मौजूद है, लेकिन हालात को संभालने के लिए और बड़े पैमाने पर तैनाती की जरूरत है.

नेतृत्व, अफसरशाही और अपराधियों का गठजोड़

ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बलूचिस्तान में कबीलाई नेताओं, अपराधियों और नौकरशाही का खतरनाक गठजोड़ है. उनका आरोप है कि स्मगलिंग से जुड़े आपराधिक गिरोह अलगाववादी संगठनों को न सिर्फ फंडिंग कर रहे हैं, बल्कि उन्हें संरक्षण भी दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि पहले यह आंदोलन राजनीतिक और राष्ट्रवादी था, लेकिन अब इसकी कमान अपराधियों और स्मगलरों के हाथ में चली गई है.

तेल स्मगलिंग से रोज़ाना अरबों की कमाई

रक्षा मंत्री के मुताबिक, तेल स्मगलिंग से जुड़े नेटवर्क रोज़ाना करीब 4 अरब रुपये कमा रहे हैं. यही पैसा हथियारों और आतंक फैलाने में लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के लिए आने वाला ट्रांजिट माल वापस पाकिस्तान में लाकर बेचा जाता है. जब सरकार ने इस पर सख्ती की, तो चमन बॉर्डर समेत कई इलाकों में बड़े प्रदर्शन हुए.

दो दिन में 177 आतंकी ढेर

रक्षा मंत्री ने बताया कि पिछले दो दिनों में सुरक्षा बलों ने 177 आतंकियों को मार गिराया, लेकिन इस दौरान 16 जवान और 33 नागरिक भी मारे गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मानवाधिकार और लापता लोगों का मुद्दा सिर्फ एक नैरेटिव है, जबकि इस नेटवर्क के कई लोग दुबई और मस्कट में ऐश कर रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें