Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके में फैली सनसनी

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के ताऊ देवी लाल पार्क के साथ नहर के पास एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक पर भी तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी दोनों में दोस्ती

मृतका की पहचान करीब 18 वर्षीय मधु के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और फिलहाल बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रह रही थी। वहीं घायल युवक की पहचान अभिषेक निवासी गांव समयान, टोहाना फतेहाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बिजली और प्लंबिंग का काम करता है। दोनों की दोस्ती जनवरी महीने में फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती ने अभिषेक को मिलने के लिए बहादुरगढ़ बुलाया था। अभिषेक ट्रेन के जरिए टोहाना से बहादुरगढ़ पहुंचा था। इसी दौरान नहर के पास पीछे से आए दो युवकों ने दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

अभी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा घायल युवक

वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मयंक मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।  डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या क्यों और किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। घायल युवक भी अभी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     DSPMU News: खेल चयन और शिक्षकों की कार्यशैली पर भारी हंगामा; छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र     |     Deoghar Heritage News: बाबा मंदिर के बाद अब प्राचीन धरोहरों से भी पहचान बनाएगा देवघर; खुदाई में मिली 17वीं शताब्दी की संरचना     |     Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी संचालकों का हंगामा; सड़क पर पलटा गोबर, पुलिस से तीखी झड़प     |     Punjab News: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त साहिब में पेश हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां; जत्थेदार के सुझावों पर नियमों में बदलाव को तैयार सरकार     |     Political Breaking: आम आदमी पार्टी के पूर्व MLA पर गिरी गाज; विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के लिए जारी किया समन     |     Traffic Rules Update: अवैध जुगाड़ू वाहनों के खिलाफ RTO की बड़ी मुहिम; सड़कों पर मचा हड़कंप, वसूला भारी जुर्माना     |     Ludhiana Crime News: लुधियाना में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर महिला से लूट; इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच शुरू     |     Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम     |     Sandeep Pathak & Rajinder Gupta: सांसद संदीप पाठक और राजिंद्र गुप्ता को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को थमाया नोटिस     |     Faridkot Youth Death in Canada: कनाडा में फरीदकोट के युवक की दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरे गांव में शोक     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें