Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट कस्बे में मंगलवार रात एक शादी समारोह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बहावड़ी गांव के हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक उर्फ विक्की (42) की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि 27 साल से चले आ रहे एक खूनी रंजिश का नया अध्याय है, जिसमें अब तक दोनों पक्षों के 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

घटना दोघट के धूम सिंह फार्म हाउस की है. बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विक्की अपने साथियों के साथ बारात में आए थे. रात करीब 1 बजे जब चढ़त हो रही थी, तभी पार्किंग क्षेत्र में आरोपियों ने विक्की को घेर लिया. हमलावरों ने करीब 15-20 राउंड फायरिंग की. विक्की को चार गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. भाग रहे मुख्य आरोपी यशवीर उर्फ रजत को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

27 साल की दुश्मनी, 3 भाइयों की हत्या का बदला

  • 999: दरियाव के बेटे जितेंद्र की हत्या हुई, जिसमें मृतक विक्की मुख्य आरोपी था.
  • 2000-2001: वेदू पक्ष के सुरेश और यशपाल की हत्या हुई.
  • 2011: दरियाव के बेटे प्रधान बिजेंद्र का गला रेतकर मर्डर हुआ (विक्की इसमें भी नामजद था).
  • 2014-2016: बिजेंद्र के भाई देवेंद्र और धर्मेंद्र की हत्याएं हुईं.
  • 2015: कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी की हत्या मुजफ्फरनगर कचहरी में विवेक (विक्की) के बेटे सागर ने सिर्फ इसलिए कर दी थी क्योंकि वह विरोधी पक्ष की मदद कर रहा था.1

अब तक हो चुकी हैं कुल 11 हत्याएं

27 साल पहले शुरू हुई रंजिश में अभी तक दोनों तरफ से 11 हत्याएं हो चुकी हैं. अब अपने पिता जितेंद्र और अन्य परिवार वालों की हत्या का बदला लेने के लिए यशवीर उर्फ रजत ने गांव में 39 किलोमीटर दूर दोघट आकर विवेक उर्फ विक्की की हत्या की. वहां पर पकड़े गए यशवीर उर्फ रजत ने खुद चिल्लाकर कहा कि उसने पिता, चाचा और ताऊ की हत्या करने वाले से बजसा से लिया. बहावड़ी गांव में एक ही कुटुंब के वेदू ऐक दरियाव सिंह के परिवारों नें वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में प्रधान पद की चुनावी रंजिश नें बदल गया. सबसे पहले साल 1999 में दरियाव के बेटे जितेंद्र को गोली हत्या कर दी गई. उसमें मृतक विवेक मुख्य आरोपी थी. अगले साल 2000 में वेदू के बेटे सुरेश मलिक और 2001 में वेदू के परिवार के यशपाल की हत्या कर दी गई.

10 साल तक शांत रहे दोनों पक्ष

इस तरह लगातार हत्याएं होने पर गांव के लोगों ने पहल करते हुए दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया. दस साल तक दोनों पक्ष शांत रहे. फिर 2011 में हत्या का सिलसिला दोबारा शुरू हुआ. दरियाब के बेटे प्रधान बिजेंद्र की शादी समारोह से लौटते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई.

इसमें भी विवेक पर FIR दर्ज हुई. इसके बाद 2014 में बिजेंद्र के भाई देवेंद्र और 2016 में धर्मेंद्र का मर्डर हुआ. इस बीत 2015 में कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या केवल इसी बात पर करने की बात सामने आई कि वो दरियाव पक्ष की मदद करता था. इन हत्याओं के बाद दोनों पक्षों के लोग अपनी कानूनी कार्रवाई में लग गए. और खूनी खेल पर विराम लग गया. 2014 में विवेक जेल से बाहर आया. तो अब उसकी हत्या कर दी हई. इस तरह 27 साल पहले शुरू हुई रंजिश में ऊले ही खूनी खेल कुछ साल के लिए थम गया. मगर दोनों परिवार आज भी एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं.

जेल से बाहर आते ही फिर शुरू हुआ खूनी खेल

विक्की साल 2011 में जेल गया था और 2024 में ही बाहर आया था. बाहर आने के बाद वह फिर से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा था, जिसके बैनर पूरे गांव में लगे थे. यशवीर उर्फ रजत, जिसने अपने पिता जितेंद्र और ताऊ को खोया था, इसी ताक में था. 39 किलोमीटर दूर आकर उसने इस रंजिश को अंजाम दिया. एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, पुलिस ने रजत की मां सुनीता और ताऊ लोकेंद्र समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद हुआ है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शर्मनाक! सूरजपुर में नाले के गंदे पानी में बर्तन धो रहे स्कूली बच्चे; मिड डे मील के नाम पर परोसी जा रही बीमारियां     |     Adi Parab 2026: जनजातीय उत्सव ‘आदि परब’ का भव्य शुभारंभ, कई राज्यों के लोक नृत्य और संगीत बने आकर्षण का केंद्र; जानें क्या है खास     |     जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’; वार्ड के बाहर नहीं, अंदर तैनात रहती है खाकी!     |     Chhattisgarh LPG Hoarding Action: छत्तीसगढ़ में 741 गैस सिलेंडर जब्त, रायपुर और बिलासपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई; जानें क्या है सरकार का सख्त आदेश     |     बालोद प्रशासन का ‘सुपर एक्शन’! पोण्डी में लगा शिकायतों का अंबार, अधिकारियों ने मौके पर ही निपटाए 159 मामले; ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान     |     LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?     |     सूरजपुर में मातम के बीच भारी बवाल! पेड़ काटने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा; पुलिस बल तैनात     |     मैनेजर निकला ‘विभीषण’! पेट्रोल पंप मालिक को लगाया ₹40 लाख का चूना, हिसाब में पकड़ी गई चोरी तो उड़ गए होश; अब खा रहा जेल की हवा     |     उदंती सीतानदी में बाघ की दहाड़! ट्रैप कैमरे में कैद हुई ‘किंग’ की दुर्लभ तस्वीर, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट     |     छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा पर बरसे ₹22,466 करोड़! स्कूलों की बदलेगी सूरत, कोर्ट और ग्रामोद्योग के लिए भी खुला खजाना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें