Attari Amritsar Murder Case: अटारी के पास दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या; सीमावर्ती इलाके में फैली दहशत पंजाब By Nayan Datt On Mar 30, 2026 अमृतसर: जिले में दिन दिहाड़े गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। अटारी क्षेत्र के गांव राजाताल के नजदीक उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोहना सिंह (35 वर्षीय) निवासी राजाताल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें Pathankot Crime: पठानकोट में खाकी पर हमला! पुलिस टीम को… Apr 4, 2026 Punjab Politics: ‘राज्य को बचाने के लिए साथ आना… Apr 4, 2026 बताया जा रहा है कि सोहना सिंह रोजाना की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है। Share