दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर आतिशी ने जताई चिंता: गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, मुलाकात के लिए मांगा समय

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने बीते कुछ महीनों में दिल्ली में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया है. नेता ने गृह मंत्री से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए मिलने का समय मांगा है.

AAP नेता ने लेटर में कहा है कि पिछले कुछ समय,खासतौर पर हाल के महीनों में दिल्ली में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों के मन में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. उन्होंने कहा कि हत्या, लूटपाट और गोलीबारी की लगातार घटनाओं से लोगों में भय का वातावरण बन रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को सुरक्षा चाहिए, चुप्पी नहीं.

कई घटनाओं का किया जिक्र

अपने पत्र में आतिशी ने कहा ‘मैं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राजधानी दिल्ली की लगातार बि गड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता के साथ यह पत्र लख रही हूं. उन्होंने अपने इस पत्र में कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के पास आप कार्यकर्ता की हत्या हुई, ग्रेटर कैलाश में जिम के बाहर सरेआम हत्या हुई, लाल किले के पास हुआ बम धमाका हुआ. उन्होंने कहा कि यह हमला आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है. इसके अलावा भी उन्होंने कई घटनाओं के बारे में बताया.

‘जनता की लगातार शिकायतें आ रहीं’

AAP नेता ने कहा कि ज्यादातर मामलों में पुलिस की देरी, निष्क्रियता और जवाबदेही की कमी को लेकर लगातार जनता की शिकायतें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्रालय के अधीन होने के बावजूद अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होता हुआ नहीं दिखता.

‘ये देश की प्रतिष्ठा का सवाल है’

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली की कानून-व्यवस्था केवल एक राज्य का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की प्रतिष्ठा, आंतरिक सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा विषय है. उन्होंने कहा ति आज आम नागरिक यह सवाल पूछने को मजबूर है कि जब देश की राजधानी ही सुरक्षित नहीं है, तो जनता अपनी सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करे.

आतिशी ने मांगा मिलने का समय

आतिशी ने पत्र में कहा ‘नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरा संवैधानिक दायित्व है कि मैं दिल्ली के नागरिकों की चिंताओं और अपेक्षाओं को आपके संज्ञान में लाऊं. इसी क्रम में मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का समय प्रदान करने की कृपा करें, ताकि इन विषयों प विस्तार से चर्चा की जा सके’. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेंगे और दिल्लीवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी ठोस कदम उठाएंगे और हमें मिलने के लिए समय जरूर देंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें