Assam Assembly Election 2026: असम चुनाव में झामुमो की संभावित एंट्री को लेकर चर्चा तेज, गौरव गोगोई ने शुरू की फील्डिंग; जानें क्या है रणनीति

रांची: झारखंड में इंडिया ब्लॉक की सरकार के सबसे बड़े घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से असम विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लड़ने की इच्छा जताने और मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के हाल में असम के दो दौरों के बाद अब कांग्रेस ने झामुमो की असम चुनाव में भागीदारी को लेकर औपचारिक पहल शुरू कर दी है.

हालांकि असम कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता गौरव गोगोई ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होने वाली मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है, लेकिन कांग्रेस कोटे से हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गौरव गोगोई के रांची आगमन पर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्व के सबसे बड़े आदिवासी नेता हैं. उन्होंने कहा, “हम बिहार वाली स्थिति असम में नहीं दोहराने देंगे.” डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ झारखंड के नेता नहीं हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता और जनाधार बढ़ा है. इसलिए हम चाहेंगे कि झामुमो असम में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनकर चुनाव लड़े.

मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात- गौरव गोगोई

एआईसीसी के महासचिव जितेंद्र सिंह के साथ रांची पहुंचे असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने बंधु तिर्की जैसे अनुभवी और जनाधार वाले नेता को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है. उन्होंने असम के बड़े इलाके का दौरा कर वहां की स्थिति जान ली है. आने वाले दिनों में झारखंड कांग्रेस से सहयोग लेकर असम में कैसे आगे बढ़ा जाएगा, इस पर आज चर्चा होगी.

असम में झामुमो के नेता तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कम अंतराल पर हुए दो दौरों को लेकर पूछे गए सवाल पर गौरव गोगोई ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम गए हैं, निश्चित ही उन्होंने वहां के हालात देखे होंगे. असम इंडिया ब्लॉक में झामुमो को जगह दी जाएगी? इस सवाल के जवाब में गौरव गोगोई ने कहा कि ये बातें मीडिया के सामने नहीं कही जाती हैं.

असम में नए चुनावी साथी? जय भारत पार्टी के साथ गठबंधन के लग रहे कयास

झारखंड की सबसे बड़ी और सत्तारूढ़ क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा असम चुनाव में ‘जय भारत पार्टी’ के साथ गठबंधन के माध्यम से राज्य में चुनावी रणक्षेत्र में उतरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. ऐसे में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह और एपीसीसी के अध्यक्ष गौरव गोगोई का झारखंड दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें