18 आतंकियों का काल बने आशुतोष वरदेय! 9 बार मौत को दी मात, वीरता पदक विजेता जांबाज ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली ‘आंखों देखी’

छिंदवाड़ा: भारतीय सेना के जवानों को सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में कुछ आतंकी भारत को नुकसान पहुंचाने का प्लान बना रहे हैं. सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट आशुतोष वरदेय की कप्तानी में तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था. राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने 15 अगस्त 2024 को आशुतोष वरदेय को वीरता पदक से सम्मानित करने के लिए ऐलान किया था. 21 फरवरी को गृहमंत्री ने उन्हें इस वीरता पदक से सम्मानित भी किया. छिंदवाड़ा पहुंचे आशुतोष वरदेय ने ईटीवी भारत को मुठभेड़ का आंखों देखा हाल बताया.

आमने-सामने की मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया था ढेर

जांबाज सैनिक सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट आशुतोष वरदेय ने ईटीवी भारत को बताया कि “30 अगस्त 2022 को जम्मू कश्मीर के शोपियां में कुछ आतंकी भारत को नुकसान पहुंचाने का प्लान बना रहे थे. पहले इलाके की घेराबंदी की गई और फिर आतंकियों को चेतावनी दी गई कि वह सरेंडर कर दें, लेकिन आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने भी हमला किया और तीन आतंकियों को आशुतोष वरदेय और उनकी टीम ने मार गिराया था. जिसके बाद 15 अगस्त 2024 को राष्ट्रपति ने वीरता पदक से सम्मानित करने के लिए ऐलान किया था.”

सुकमा में तैनात हैं आशुतोष वरदेय

आशुतोष वरदेय, वर्तमान में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर सुकमा छत्तीसगढ़ में पदस्थ हैं. स्वतंत्रता दिवस–2024 के अवसर पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्वारा ‘वीरता पदक’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी. आशुतोष वरदेय ने यह गौरव जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान अद्वितीय साहस, कुशल रणनीति एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए अर्जित किया.

9 बार हुआ आमना सामना 18 आतंकियों को मारा

जांबाज सैनिक आशुतोष वरदेय ने बताया कि उन्हें यह वीरता पदक जम्मू कश्मीर में आतंकवादी विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए मिला है. उन्होंने अब तक आतंकियों से 9 एनकाउंटर में भूमिका निभाई है जिसमें करीब 18 आतंकियों को मार गिराया है और कई आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया है.

पाकिस्तान से होती है हथियारों की फंडिंग

आशुतोष वरदेय ने बताया कि “जम्मू कश्मीर के आसपास जो आतंकी मिलते हैं या जिससे मुठभेड़ होती है पाकिस्तान से फंडिंग वाले होते हैं या फिर वहां से प्रेरित होते हैं क्योंकि क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के साथ-साथ में हमने कई पाकिस्तानी आतंकियों को भी मार गिराया है जिनके पास से पाकिस्तान में बनने वाले हथियार और वहां की पहचान से संबंधित दस्तावेज भी हमें मिलते हैं. आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है और न ही कोई उम्र, लेकिन अधिकतर युवा आतंकी घटनाओं में नजर आते हैं.

21 फरवरी को गुवाहाटी में गृहमंत्री ने दिया था वीरता पदक

21 फरवरी को पहली बार सीआरपीएफ का रेज़िंग डे परेड पूर्वोत्तर भारत में आयोजित किया गया था. गुवाहाटी में आयोजित हुआ इस परेड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. 87वें सीआरपीएफ डे परेड के मौके पर आशुतोष वरदेय ‘परेड एडजूडेंट’ की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी. इसी परेड के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ‘वीरता पदक’ से सम्मानित किया गया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ पर घमासान! इरफान अंसारी का विपक्ष पर तंज—”नारेबाजी नहीं, सिलेंडर और महंगाई पर करें बात”; सदन में भारी हंगामा     |     Jharkhand News: साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, फिटनेस और पर्यावरण को लेकर दिया बड़ा संदेश     |     धनबाद में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसा मंजर! कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर खूनी खेल; फायरिंग और पत्थरबाजी से थर्राया इलाका, सड़कों पर दहशत     |     देवघर में ‘गैस’ का संकट! होटलों और ढाबों से गायब हुए कमर्शियल सिलेंडर; बाबा नगरी में सप्लाई ठप होने से संचालक परेशान, बढ़ सकते हैं दाम     |     Bokaro News: बोकारो में दो गुटों में हिंसक झड़प, कार में लगाई आग; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, स्थिति पर कड़ी नजर     |     CBSE स्कूलों में अब गूंजेगी मातृभाषा! जनजातीय भाषाओं को कोर्स में शामिल करने की बड़ी तैयारी; जानें बच्चों को कैसे होगा फायदा     |     हवाई सफर पर ‘महंगाई’ की मार! रांची से दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जाना हुआ 35% महंगा; टिकट बुक करने से पहले चेक करें नया किराया     |     IIT-ISM के छात्रों का सिनेमाई धमाका! रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’; धनबाद के कलाकारों ने पर्दे पर उतारा सामाजिक सरोकार, जानें कैसी है फिल्म?     |     Chhattisgarh Consumer Forum Decision: छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख, IOCL को देना होगा हर्जाना; गैस रिसाव मामले में कंपनियों की दलीलें फेल     |     Bilaspur Crime News: बिलासपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़; जब्त ड्रग्स की कीमत लाखों में     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें