गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; ‘2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्काजाम’, प्रशासन को मिला कड़ा अल्टीमेटम

इंद्री :करनाल के इंद्री क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों से गौवंशों की हत्या और उनके अवशेष मिलने की घटनाओं ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया था। लगातार तीन दिनों तक ऐसी घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी और स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई थी।

इन घटनाओं के बाद गौ रक्षा दल, विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया। माहौल गुस्से और तनाव से भरा हुआ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस की सीआईए-1 शाखा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूत्रों की मदद से पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आज़म, नवाब और शहजाद के रूप में हुई है, नवाब और शहजाद आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रास्ते से गौवंशों को उठाकर उनकी हत्या करते थे, उनके अंगों को नहर में फेंक देते थे और मांस को बेचकर अवैध कमाई करते थे।

सीआईए-1 शाखा के प्रभारी संदीप के अनुसार, तीनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क के तार पानीपत से जुड़े हो सकते हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जहां एक ओर लोगों में कुछ राहत की भावना है, वहीं दूसरी ओर पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘मन की बात’ में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देशवासी!     |     IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!     |     Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड     |     America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ ‘No Kings Protest’ का असर, जानें इसके मायने     |     Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मची खलबली     |     Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल     |     Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीया     |     Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार     |     West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बैठक     |     कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की सरेआम हत्या     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें