Anurag Dobhal Health Update: अस्पताल में भर्ती हुए ‘UK07 Rider’ अनुराग डोभाल, फेफड़ों में इंफेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत; जानें पूरी रिपोर्ट

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ फेम अनुराग डोभाल लंबे वक्त से चर्चा में बने हुए हैं. वजह है उनकी निजी जिंदगी, जिसके चलते सुसाइड अटेम्प्ट किया था और फिलहाल हॉस्पिटल में हैं. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है. हाल ही में अनुराग के मैनेजर ने बताया था कि वो ICU से बाहर आ गए हैं. पर नए अपडेट के मुताबिक, यूट्यूबर की हालत फिर बिगड़ गई है. उनके मैनेजर ने नया हेल्थ अपडेट शेयर कर लोगों से प्रार्थना करने को कहा है, जानिए कैसी है अभी तबीयत?

दरअसल इस कार एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था. जिसमें कहा था कि उनके माता-पिता इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे. उन्होंने पत्नी रितिका को घर में आने नहीं दिया. यहां तक कि भाई कलम पर सारी प्रॉपर्टी लेने का आरोप भी लगाया. एक्सीडेंट से पहले भी अनुराग डोभाल ने कहा था कि उनके भाई और माता-पिता को छोड़ना मत. हालांकि, उनके भाई कलम ने काफी सारे प्रूफ शेयर करते हुए कहा था कि अनुराग झूठ बोल रहा है.

कैसी है अब अनुराग डोभाल की तबीयत?

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है. वो लिखते हैं- अनुराग भाई की स्थिति आज सुबह तक ठीक थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर और चिंताजनक हो गई है. एक्सीडेंट में उनके फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से उनमें इंफेक्शन फैल गया है. उन्हें निमोनिया बताया गया है. इससे पहले मैनेजर ने एक और स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था- “अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. हम 24 घंटे उनके पास हैं, आप सभी उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ करें”. हालांकि, अब फिर हालत बिगड़ने की जानकारी मिल रही है. दरअसल उनकी पत्नी रितिका भी हॉस्पिटल में उनके साथ है. साथ ही इंस्टाग्राम पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं.

Anurag Post Manager

दरअसल अनुराग डोभाल अभी भी हॉस्पिटल में ही हैं, जहां उनके साथ उनकी टीम मौजूद है. साथ ही पत्नी और उनके परिवार वाले भी हैं. उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है. वैसे सफल सर्जरी के बाद आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया था, लेकिन फिर तबीयत बिगड़ी है. अनुराग की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो लगातार सपोर्ट कर रहे हैं. पर उनके भाई का अब भी कहना है कि जांच करा लो, लेकिन मैं मेरे माता-पिता गलत नहीं है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली बॉर्डर से लद्दाख तक जश्न का माहौल     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें