Amit Shah vs AAP: बदलाव रैली से पहले अमित शाह का बड़ा हमला, मान सरकार को बताया ‘रिमोट कंट्रोल’ वाली सरकार; पंजाब में मची खलबली पंजाब By Nayan Datt On Mar 14, 2026 मोगा : मोगा में बदलाव रैली से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि, पंजाब में कानून व्यवस्था गायब है। अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति अब बदलाव चाहता है। यह भी पढ़ें Karnal Crime News: करनाल में सौतेले पिता के चंगुल से छूटी… Mar 14, 2026 नशा माफिया पर प्रहार! NCB और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी… Mar 14, 2026 रैली से पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ”पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं। Share