Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकती है मुश्किल

बाबा बर्फानी के दर्शन एक बार जीवन में करने की तमन्ना तो हर किसी के दिल में होती है. हर साल लाखों की संख्या में लोग अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचते हैं. 2026 की यात्रा को लेकर भी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरु हो जाएंगे. आप भी अगर इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसके लिए पहले से ही कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा. खासतौर पर यात्रा के दौरान आपके बैग में सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि कुछ और जरूरी चीजें होना बेहद जरूरी होता है. ये चीजें चढ़ाई करने के दौरान आपके काफी काम आती हैं.

शिव भक्त अपने जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा जरूर करना चाहते हैं. इसके लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से कई तैयारियां की जाती हैं जैसे आपकी फिटनेस कैसी है और रास्ते में हेल्थ कैंप जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, लेकिन फिर भी आपके साथ बैग में भी कुछ ऐसी चीजें होना जरूरी है जो यात्रा में आपके काम आएं.

सबसे जरूरी हैं डॉक्यूमेंट्स

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने बैग में आपको थर्मल जैकेट, स्वेटर, दस्ताने, मफलर जैसे गर्म कपड़े तो रखे ही चाहिए, लेकिन सबसे जरूरी है कि आप डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ रखें. इन डॉक्यूमेंट्स को ऐसी जगह पर रखें कि ये खोने का डर न रहे और जरूरत पड़ने पर आपको ढूंढना न पड़े. आपको पहचान पत्र, आधार कार्ड, यात्रा की रजिस्ट्रेशन स्लिप और यात्रा बीमा जैसे जरूरी कागजात साथ रखने चाहिए.

बेसिक फर्स्ट एड बॉक्स

अमरनाथ यात्रा का बैग पैक कर रहे हैं तो दूसरी सबसे जरूरी चीज है बेसिक फर्स्ट एड किट. इसमें आपको पेन रिलीफ स्प्रे, सिरदर्द, जुकाम, खांसी, बुखार , लूज मोशन, उल्टी, जी मितलाना आदि की दवाएं रखें. (डॉक्टर की सलाह से लें). इसके अलावा बैंडेज, हल्की-फुल्की खरोंच के लिए ट्यूब और पट्टी जैसी चीजें होनी चाहिए.

जरूर रखें इलेक्ट्रॉनिक चीजें

बैग में तीसरी जरूरी चीज जो आपको ध्यान से रखनी है. वो है इलेक्ट्रॉनिक चीजें. इसमें चार्जर, पावर बैंक, टॉर्च और कुछ एक्स्ट्रा बैटरियां आपको रखनी चाहिए.दरअसल ऐसे में जरूरत पड़ने पर आपको दिक्कत नहीं होगी. कई बार रास्ते में जरूरी नहीं है कि फोन चार्जिंग पॉइंट मिलें या फिर हर जगह रोशनी हो.

मौसम की सेफ्टी की चीजें

अपने बैग में आपको मौसम सेफ्टी की चीजें जरूर रखनी चाहिए. ये तो सभी को पता होता है कि पहाड़ों में ठंडा मौसम रहता है, इसलिए गर्म चीजें जैसे बूट, दस्ताने, जैकेट्स सभी रखते हैं, लेकिन इसके अलावा आपके पास होना चाहिए वाटरप्रूफ बैग कवर, छाता, रेनकोट और बारिश में अच्छी पकड़ वाले जूते.

खाने के लिए हल्का सामान

अपने बैग में आपको खाने की ऐसी चीजें रखनी होती हैं जो बहुत ज्यादा मैसी न हो और आपको एनर्जी भी देती रहें. ये हैवी फ्राई फूड नहीं होने चाहिए. आप अपने साथ भुने चने, डार्क चॉकलेट्स, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें रखें. इसी के साथ सबसे जरूरी है पानी की बोतल.

ये चीजें रखना भी जरूरी

अपने बैग में आप सनस्क्रीन, सनग्लासेस, कैप, वॉकिंग स्टिक, हैंड सैनिटाइजर, मास्क जैसी चीजें भी जरूर रखें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना ‘लकी बैट’ करेंगे गिफ्ट, जानें किसे मिलेगा ये खास तोहफा     |     Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की ‘महावतार’ में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता?     |     Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, ‘झूठे कलंक’ कहकर तोड़ी चुप्पी     |     Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अपना इनकम टैक्स     |     BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर!     |     Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी कंगाली     |     Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकती है मुश्किल     |     CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेवा के नियम     |     Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिसNoida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिस     |     Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें