फरीदाबाद नगर निगम का एक्शन: सफाई दरोगा अब ई-स्कूटी से करेंगे निगरानी, प्रदूषण मुक्त होगी व्यवस्था

फरीदाबाद: फरीदाबाद में शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक नई पहल की है. सफाई दरोगाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटियां वितरित की गईं, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में आसानी और तेजी से पहुंच सकेंगे. इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्कूटियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

काम की गति और निगरानी में होगा सुधार: मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि, “इन इलेक्ट्रिक स्कूटियों के माध्यम से सफाई दरोगा अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहेंगे. इससे न केवल सफाई कार्य की गति बढ़ेगी, बल्कि व्यवस्था की निगरानी भी बेहतर हो सकेगी. तकनीक और सुविधाओं का सही उपयोग शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा. इस कदम से जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी और काम की गुणवत्ता में सुधार आएगा.”

कर्मचारियों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सफाई कर्मचारियों की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, “वे शहर को स्वस्थ और स्वच्छ बनाए रखने की रीढ़ हैं. सरकार उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. यदि कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा. बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर उनके काम को आसान और प्रभावी बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है.”

विधायक की मौजूदगी पर भी हुई चर्चा: इस मौके पर हथीन से विधायक मोहम्मद इजराइल की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही. इस पर मंत्री विपुल गोयल ने स्पष्ट किया कि इजराइल उनके निजी मित्र हैं, इसलिए वे कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने क्रॉस वोटिंग से जुड़े सवालों पर कहा कि, “यह विधायक का व्यक्तिगत निर्णय था और इसमें किसी प्रकार का दबाव नहीं था.”

लोगों ने पहल को बताया सकारात्मक कदम: स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है. साथ ही इसे शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है. उनका मानना है कि आधुनिक संसाधनों के इस्तेमाल से सफाई व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार आएगा और शहर पहले से अधिक स्वच्छ नजर आएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |     Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया अध्याय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें