दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा ‘सुपर मेडिकल हब’! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

दिल्ली सरकार पूर्वी दिल्ली के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों को मिलाकर, एम्स (All India Institute of Medical Sciences) की तर्ज पर एक इंटीग्रेटेड मेडिकल हब बनाने की योजना बना रही है. इसके साथ ही राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) की तर्ज पर मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (IHBAS) को विकसित करके मानसिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का भी बढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली सचिवालय में हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इस योजना की घोषणा की.

इस फैसले के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाना और मौजूदा बुनियादी ढांचे का बेहतर इस्तेमाल करना है. इस प्रस्ताव के तहत, गुरु तेग बहादुर अस्पताल,दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को आपस में मिलाकर एक एकीकृत स्वायत्त संस्था के रूप में विकसित किया जाएगा यानि ये संस्था अपने फैसले खुद ले सकेगी. इसका उद्देश्य सुव्यवस्थित सुपर-स्पेशियलिटी इलाज की सेवाएं उपलब्ध कराना होगा.

क्यों किया जा रहा है ऐसा?

अधिकारियों ने बताया कि इस एकीकरण (इंटीग्रेशन) का मकसद अस्पताल में मरीजों के बोझ और बुनियादी ढांचे में मौजूद असंतुलन को दूर करना है. यहां एक तरफ GTB अस्पताल अभी अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ दूसरे अस्पतालों में बुनियादी ढांचे का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. GTB अस्पताल को मूल रूप से लगभग 1,400 बिस्तरों के लिए डिजाइन किया गया था, अभी 1,500 से ज्यादा बेड का संचालन कर रहा है. यहां हर साल 14 लाख से ज्यादा OPD विजिट होती हैं. लगभग 95,000 मरीज भर्ती होते हैं.

उपकरणों का हो पाएगा बेहतर इस्तेमाल

इसके विपरीत, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की क्षमता 650 बेड की है, लेकिन अभी केवल लगभग 250 बेड ही चालू हैं. इससे इसके बुनियादी ढांचे का एक बड़ा हिस्सा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट सालाना लगभग 1.27 लाख OPD मरीजों को देखता है, जबकि राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हर साल लगभग 2.87 लाख OPD विजिट दर्ज की जाती हैं.

अधिकारियों ने कहा कि हॉस्पिटल को आपस में जोड़ने से सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं को ज्यादा व्यवस्थित तरीके से वितरित करने में मदद मिलेगी. सीएम रेखा ने कहा कि इन संस्थानों को आपस में जोड़ने से डॉक्टरों, विशेषज्ञों और महंगे मेडिकल उपकरणों का बेहतर इस्तेमाल हो पाएगा. साथ ही यह भी सुनिश्चित होगा कि मरीजो को ज्यादा विशेष और समन्वित स्वास्थ्य सेवाएं मिलें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh Assembly: स्काउट गाइड टेंडर घोटाले के आरोपों पर सदन में रार, विपक्ष ने सरकार को घेरा; जानें क्यों लगे ‘बोरे बासी’ के नारे     |     Dhamtari Weather Update: धमतरी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद; बिजली सप्लाई ठप, देखें ग्राउंड रिपोर्ट     |     CG Assembly Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गूंजेगा भर्ती घोटाला, कई अहम विधेयक होंगे पेश; साय सरकार का बड़ा एक्शन प्लान     |     Shramik Sahayata Yojana Fraud: श्रमिक सहायता योजना में धांधली, लेबर इंस्पेक्टर निलंबित और 2 पर केस दर्ज; फर्जी दस्तावेजों से डकारे पैसे     |     Raipur Hospital Accident: रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत, मोवा के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा     |     Dantewada Wildlife Smuggling: दंतेवाड़ा में बाघ-तेंदुए की खाल बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें