रांची के नगड़ी में डकैतों का तांडव: घर में घुसकर पीड़ितों को लहूलुहान किया, लाखों के जेवर और कैश लूटकर फरार!

रांची: नगड़ी क्षेत्र में 6 के करीब अपराधियों ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के मनोकामना नगर में बुधवार रात करीब 2 बजे एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. देर रात अपराधी, सुमेश महतो के घर में डैकती की नीयत से घर में घुसे. घर में घुसते ही अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी. जब सोमेश की पत्नी ने अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर की. इस दौरान बीच बचाव करने आए सुमेश महतो पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधियों ने बर्बरता की हद पार करते हुए सुमेश के 13 साल के बेटे की पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

ज्वेलरी समेत नगदी लेकर फरार हुए अपराधी

सुमेश महतो और उनकी पत्नी एवं बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए. जब पड़ोसियों ने सुमेश के घर जाकर देखा तब तक काफी देर हो चुकी थी. सभी अपराधी घर में रखी ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो चुके थे.

तीनों गंभीर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

सुमेश के पड़ोसी दिवाकर कुमार ने बताया कि जब मोहल्ले वाले, सुमेश के घर पहुंचे तो वहां की स्थिति खौफनाक थी. सभी कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था. पति-पत्नी और बच्चे खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे. दिवाकर ने बताया कि अपराधी कितने बेरहम थे कि उन्होंने 13 साल के मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा.

पड़ोसी दिवाकर के मुताबिक, सभी को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, यहां बच्चे और उसकी मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पड़ोसियों ने बताया कि घर का सारा कीमती सामान जैसे- गहने और नगद सब कुछ गायब हैं. अभी पति-पत्नी की स्थिति गंभीर है और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ऐसे में उनके घर से क्या-क्या सामान गायब हुआ है? इसकी पूरी जानकारी ठीक से नहीं मिली है. उनके होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी.

लाठी डंडे लेकर आए थे अपराधी

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के तकरीबन 2:00 बजे लाठी और डंडों से लैस डकैत, सुमेश महतो के घर डकैती करने पहुंचे थे. इस दौरान परिवार के जिस सदस्य ने उनका विरोध किया उसे बुरी तरह से पीटा गया. सुमेश के घर में दो मजदूर भी बाहर के कमरे में सो रहे थे. उस दौरान अपराधियों ने दोनों को अंदर आते समय ही बंधक बना लिया था.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद नगरी पुलिस आनन-फानन में सुमेश महतो के घर पहुंची. साथ ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम भी घटना की जांच कर रही है ताकि अपराधियों का कुछ सुराग मिल सके.

अब तक की जांच में यह डकैती का मामला लग रहा है. पुलिस अपराधियों की खोजबीन में जुटी हुई है. घायल पीड़ितों का इलाज पुलिस की देखरेख में करवाया जा रहा है: प्रवीण पुष्कर, ग्रामीण एसपी, रांची

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”; बदल जाएगा कानून     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें