प्रमोद सावंत एक बार फिर गोवा सरकार का नेतृत्व करेंगे : पार्टी विधायक

पणजी| गोवा में भाजपा के नेतृत्व वाली नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत करेंगे। चुनाव 14 फरवरी को हुआ था। विधायकों ने यह भी कहा कि चार से पांच दिनों में सरकार बन जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व कला और संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे और सांगुम भाजपा विधायक सुभाष फलदेसाई ने संवाददाताओं से कहा कि सावंत नई सरकार का नेतृत्व करेंगे और इस आशय की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद नई सरकार बनाने में भाजपा की ओर से देरी पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने के कुछ घंटे बाद फलदेसाई ने कहा, “डॉ. प्रमोद सावंत एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री होंगे और वह पांच साल के लिए एक स्थिर सरकार प्रदान करेंगे।”

10 मार्च को मतगणना के बाद भाजपा को बहुमत से सिर्फ एक सीट कम मिली थी।

गौडे ने कहा, कांग्रेस को सरकार गठन पर बोलने का अधिकार नहीं है। गोवा के लोग जानते हैं कि प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी, केवल शपथ ग्रहण की औपचारिकता बाकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गठन में देरी होली और शिग्मो (एक स्थानीय त्योहार) के कारण हुई।

गौडे ने कहा, हमने होली और शिग्मो उत्सव के कारण सरकार गठन की प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। हम चाहते हैं कि लोग सरकार गठन की प्रक्रिया में शामिल हों।

20 सदस्यीय भाजपा दल के विधायी नेतृत्व के बारे में गौडे की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर सावंत और उनके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के नेतृत्व में भाजपा में दो खेमे को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

सावंत, राणे और राज्य भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने इस तरह की दरार से इनकार किया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nakodar Crime News: 3.16 लाख की लूट का पुलिस ने किया भंडाफोड़; CMS कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड     |     Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- ‘पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जनता का प्यार कायम’     |     Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर     |     Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: ‘हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार’; रायपुर के भटगांव पंडाल की अनूठी थीम     |     Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज्बे की तारीफ     |     Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे ‘जेन जी’ युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन     |     Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में पहुंचे दिग्गज     |     Jamshedpur News Today: ‘लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में’; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी     |     Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी     |     Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगलुरु में मिला सम्मान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें