बैतूल में ट्रक में बाल्टी में छुपाकर ले जा रहे थे सात किलो अफीम, पुलिस ने दबोचा

बैतूल।   बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे 47 पर मिलानपुर टोल प्लाजा के समीप एटीएस और बैतूल पुलिस ने संयुक्‍त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में सात किलो अफीम छुपाकर ले जाते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अफीम की तस्करी की सूचना पर एटीएस इंदौर की टीम शनिवार को बैतूल पहुंची और ट्रक क्रमांक डीएल 1 जी-बी 7203 का पीछा करते हुए बैतूल पुलिस के सहयोग से शाम को बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मिलानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोककर चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया। ट्रक में तलाशी ली गई तो वह खाली था। उसके केबिन में तलाश करने पर बाल्टी के भीतर रखी सात किलो अफीम बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएस इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली कि असम से ट्रक में अफीम रखकर मंदसौर ले जाई जा रही है। इस आधार पर कार्रवाई की गई। आरंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि अफीम की तस्करी करने वाले आरोपित ट्रक को खाली लेकर चलते हैं, ताकि पुलिस को संदेह न हो सके। बैतूलबाजार थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि एटीएस की टीम आई जरूर थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर बैतूल पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज     |     Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के संग खाया खाना     |     BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन और तावड़े ने संभाला मोर्चा     |     HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईकोर्ट     |     Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर     |     Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर लगी रोक     |     Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला ‘जीरो’ वोट! 10 पार्षद होने के बाद भी नहीं खुला खाता     |     Pratapgarh Mining Mafia: प्रतापगढ़ में खनन माफिया का दुस्साहस! डंपर से कुचलकर रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की हत्या     |     Maharashtra Drought Update: नांदेड जिले में सूखे जैसे हालात, फसल खराब होने से आर्थिक संकट में फंसे किसान, मुआवजे की मांग     |     Mumbai Cyber Cell Probe: गरबा पार्टनर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी? वायरल पोस्टरों और पैकेज को लेकर पुलिस जांच शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें