मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि प्रदान की मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद श्री जितेंद्र सिंह वर्मा के परिवार को एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधानसभा स्थित कक्ष में शहीद श्री जितेंद्र कुमार वर्मा के पिता श्री शिवराज वर्मा, माता श्रीमती धापू बाई तथा पत्नी सुनीता वर्मा को सम्मान निधि प्रदान की। यह भी पढ़ें Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों… Apr 29, 2026 Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा… Apr 29, 2026 उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले के धामंदा गाँव के श्री जितेंद्र कुमार वर्मा, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ श्री विपिन रावत के पीएसओ थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में श्री जितेंद्र वर्मा भी शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शहीद जितेंद्र वर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपए कि सम्मान निधि प्रदान करने की घोषणा की गई थी। Share