पुणे के 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रणय पाथोले 4 साल से एलन मस्क के सीधे संपर्क में है

पुणे के 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर पेशेवर प्रणय पाथोले  की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा था, तब उनके आदर्श एवं टेस्ला कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क  ने चार साल पहले स्वचालित विंडस्क्रीन वाइपर को लेकर उनके ट्वीट का जवाब दिया था। इसके बाद से पाथोले ट्विटर पर ‘डायरेक्ट मैसेज’ यानी प्रत्यक्ष संदेश के जरिए मस्क के लगातार संपर्क में हैं और उनसे आमने-सामने मिलने तथा उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। मस्क ने जब पहली बार पाथोले के ट्वीट का जवाब दिया था, उस समय वह इंजीनियरिंग के छात्र थे और वह इस समय ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ में कार्यरत हैं।

मशीनों में दिलचस्पी रखने वाले पाथोले ने दावा किया कि मस्क उन्हें अकसर जवाब देते हैं और वह उनसे स्पेसएक्स  और स्टारशिप  रॉकेट एवं उसके शक्तिशाली इंजन की तकनीकी विशिष्टताओं के बारे में सवाल पूछते हैं।पाथोले ने कहा, ‘‘उनके साथ काम करना और उनसे जितना संभव हो, उतना सीखना, मेरी सबसे बड़ी आकांक्षा है। वह बहुत मेहनती हैं और उनकी एक साथ कई कार्य करने की क्षमता अविश्वसनीय है।’’

‘मैं मस्क से बहुत प्रभावित हूं। मैं उन्हें टेक्नोलॉजी संबंधी चीजों को लेकर ट्वीट किया करता था। मैंने पानी की बूंदों का पता चलते ही काम करने वाले स्वचालित वाइपर सेंसर को लेकर उन्हें 2018 में एक ट्वीट किया था। मस्क ने कुछ ही दिन में इसका जवाब दिया कि इसे (इस सुविधा को उनकी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे वाहन के) अगले नए संस्करण में लागू किया जा रहा है।’मस्क ने उनके मालिकाना हक वाले ‘स्पेसएक्स’ के बड़े रॉकेट ‘स्टारशिप’ के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रैप्टर इंजन के संबंध में पाथोले के एक प्रश्न का ट्विटर पर दिसंबर 2020 में डीएम करके उत्तर दिया था। पाथोले ने कहा, ‘‘इसके बाद से डीएम संवाद शुरू हो गया। मैं उन्हें टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें ट्वीट करता और वह उनका उत्तर देते। मुझे लगता है कि उन्हें मेरे ट्वीट दिलचस्प लगते थे। वे (ट्वीट) उनका ध्यान खींचते थे और उन्होंने उत्तर देना शुरू कर दिया।’’

जब मस्क ने पाथोले के ट्वीट का जवाब देना शुरू कर दिया, तो माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उनके फोलोवर्स की संख्या बढ़ने लगी और अब उनके एक लाख से अधिक फोलोवर्स हैं। मशीनों में दिलचस्पी रखने वाले पाथोले ने दावा किया कि मस्क उन्हें अकसर जवाब देते हैं और वह उनसे स्पेसएक्स और स्टारशिप रॉकेट एवं उसके शक्तिशाली इंजन की तकनीकी विशिष्टताओं के बारे में सवाल पूछते हैं। ‘मैं सोशल मीडिया पर अपने फोलोवर्स बढ़ाने के लिए ऐसा नहीं करता। मैं उनसे (मस्क से) इसलिए संवाद करता हूं, क्योंकि मैं उनकी सराहना करता हूं। मुझे वास्तव में लगता है कि वह अच्छे दिल वाले इंसान हैं और उचित कारणों से बड़ी एवं महत्वाकांक्षी चीजों को हासिल करने की कोशिश कर रहे है। मैं उन्हें आदर्श मानता हूं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |     Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें