रेलवे में आज जो असमंजस के हालात हैं, वे आजाद भारत के इतिहास में पहले कभी नही देखे गए: अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय रेलवे के सामने वित्तीय चुनौतियां होने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि रेलवे में भर्ती को लेकर इस समय जो असमंजस के हालात हैं, ऐसे आजाद भारत के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिले। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने ‘2022-23 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांग’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि रेलवे धीरे-धीरे बाहरी स्रोतों और ऋण पर निर्भर होती जा रही है और उसका आंतरिक राजस्व कम होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रेलवे के बजटीय संसाधन भी पर्याप्त नहीं हैं और इससे रेलवे की वित्तीय हालत पर गंभीर सवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि रेलवे को लाभ कमाने के उद्देश्य से चलाना चाहिए यह बात सही है, लेकिन इसे केवल व्यावसायिक इकाई के रूप में नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिबद्धता निभाने वाले संस्थान के रूप में भी देखा जाना चाहिए। चौधरी ने रेल मंत्री से जानना चाहा कि रेलवे किरायों में विभिन्न श्रेणियों में कोविड से पूर्व की स्थिति में मिलने वाली छूट की बहाली को लेकर क्या स्थिति है। उन्होंने महामारी के बाद रेलवे के किराये में ‘अत्यधिक वृद्धि’ होने की ओर भी इशारा किया। उन्होंने दावा किया कि रेलवे में भर्ती को लेकर इस समय जो अव्यवस्था और असमंजस की स्थिति है ऐसा ‘‘आजाद भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया”।

उन्होंने कहा कि इसी के कारण पिछले दिनों रेलवे में भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान अनेक अभ्यर्थी घायल हो गये। चौधरी ने सरकार से पूछा कि देश में बुलेट ट्रेन कब चलेगी, इस लिहाज से जमीन अधिग्रहण की स्थिति क्या है? उन्होंने कहा कि रेलवे में निजीकरण की ओर बढ़ने का सबसे बड़ा उदाहरण तेजस ट्रेनें हैं और निजीकरण की तरफ सरकार क्यों बढ़ रही है। उसे स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने अगले तीन वर्ष में 400 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण की सरकार की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि हर महीने औसतन 11 वंदे भारत ट्रेनें तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि ऐसा कैसे संभव होगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर में नहीं थम रही बारिश ! किसान नहीं कर पा रहे बोवनी, उफान पर नदी-नाले, कई गांवों का संपर्क टूटा     |     मुख्यमंत्री मोहन ने क्षिप्रा में लगाई आस्था की डुबकी, बाबा महाकाल का पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की     |     शहडोल से शर्मनाक तस्वीर: बच्चों की थाली में परोसी जा रही ‘पानी वाली दाल’, सब्जी में ढूंढे नहीं मिला रहा आलू     |     भोपाल में पार्क में हुए मामूली विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ युवती को समझाने गया था मृतक     |     शहडोल में खेत में काम करने गया था 13 साल का लड़का अचानक गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत     |     स्कूल नहीं, संकटशाला! जर्जर इमारत की दरारों में फंसा बच्चों का भविष्य     |     डिलीवरी की तारीख बताओ, उठवा लेंगे… बयान से मचा बवाल तो बदले सीधी के सांसद के सुर, बोले- बनवा दूंगा सड़क     |     एक लड़के की दो गर्लफ्रेंड, पता चलते ही नई वाली ने मचाया ऐसा तांडव, प्रेमी के घर में लगा दी आग     |     गलत डिजाइन के बाद बैकफुट पर MP सरकार, अब हर पुल की होगी जांच     |     सड़क पर पति का तांडव! पत्नी पर किए कई वार, जांघ में फंस गई तलवार; वजह क्या?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें