केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! DA पर आया बड़ा अपडेट, मोदी सरकार दे सकती है ₹ 2 लाख तक का गिफ्ट

7th Pay Commission latest Big Update: मोदी सरकार कर्मचारियों को 2 लाख रुपये वन टाइम सेटलमेंट के तौर पर एक बार में 1.5 साल यानी 18 महीने का डीए एरियर दे सकती है.

नई दिल्ली. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मोदी सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness allowance – DA) के एरियर को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार कर्मचारियों को 2 लाख रुपये वन टाइम सेटलमेंट के तौर पर एक बार में 1.5 साल यानी 18 महीने का डीए एरियर दे सकती है. हालांकि, इस पर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

केंद्रीय कर्मचारी लगातार कर रहे हैं मांग

बता दें कि जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रोके गए DA को दिए जाने को लेकर केंद्रीय कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं. ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी और इसका हल जल्द निकालेगी. नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक काउंसिल ने सरकार से डिमांड रखी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मसले पर कैबिनेट सेक्रेटरी (Cabinet secretary) से बात की गई है.

कैबिनेट की बैठक में लिया जा सकता है फैसला

मिश्रा के मुताबिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ JCM की ज्वाइंट मीटिंग जल्द ही होनी है. खबरों की मानें तो इस बारे में सेंट्रल कैबिनेट (Central Cabinet) की बैठक में जल्दी ही फैसला लिया जा सकता है. आम तौर पर साल में दो बार डीए को बढ़ाया जाता है. इस बार जनवरी में होने वाली डीए बढ़ोतरी का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में डीए को 17 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था. कहा जा रहा है कि जनवरी 2022 के लिए डीए को 3 फीसदी बढ़ाया जा सकता है. इससे डीए बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा.

इतना मिलेगा DA एरियर

ऐसा माना जा रहा है कि अगर आने वाली बैठक में 18 महीने का एरियर क्लियर करने का फैसला लिया गया तो लेवल-1 कर्मचारियों को 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक मिलेंगे. इसी तरह लेवल-13 कर्मचारियों को एक बार में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक मिल सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें