कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉकअप से तीसरे हफ्ते में नॉमिनेट हुए कुल 9 कैदी मनोरंजन By Nayan Datt On Mar 15, 2022 कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉकअप को शुरू हुए 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। बीती रात ही शो में अली मर्चेंट ने वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री पाई है। अली के आते ही सारा खान के चेहरे का रंग उड़ चुका है। इसी के साथ अब दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि यह शो किस दिशा में आगे बढ़ेगा? कंगना रनौत के इस विवादित शो के अगले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकने वाली है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो शिवम और सिद्धार्थ को छोड़कर सभी कैदी जेल से छूटने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। यह भी पढ़ें 10 साल का लंबा इंतजार खत्म: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस… Apr 30, 2026 भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए… Apr 29, 2026 नॉमिनेशन टास्क के बाद कुल 9 कैदियों पर एलिमिनेशन का खौफ मंडरा रहा है। इस हफ्ते चार्जशीट पर पूनम पांडे, शायशा शिंदे, करणवीर बोहरा, सारा खान, पायल रोहतगी, मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा, बबिता फोगाट और निशा रावल का नाम शामिल है। चौंकाने वाली बात यह है कि शिवम और सिद्धार्थ ने आखिरी में मिलकर अंजलि अरोड़ा को नॉमिनेट करने का फैसला लिया। जिसके बाद कच्चा बादाम फेम अंजलि के चेहरे का रंग ही उड़ गया। Share