पुष्पा स्टाइल में हो रही गांजा तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड

रायगढ़ । तस्कर तरह-तरह की तरकीब लगाकर परंतु को पुलिस चकमादेने की कवायद कर रहे हैं। ​चर्चित ​फिल्म पुष्पा की तर्ज पर की मालवाहक पिकअप के

डाला में चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड किया है। रायगढ जिले के डोंगरीपाली पुलिस ने आरोपित केा 150 किलो गांजा के साथ पकडा है। आरोपित ओडिशा के सोनपुर से गांजा लोडकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जा रहे थे।

बताया गया कि सुबह थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया को मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर वाली टाटा सुपर एस पिकअप छोटा हाथी वाहन में एक व्यक्ति सोहेला से बरमकेला मेन रोड; से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जाने वाला है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीआई एसैया द्वारा जवानों को रेड कार्रवाई के लिये तैयार कर बिरनीपाली बेरियर पर नाकेबंदी के लिये पहुंचे सुबह करीब 09 बजे मुखबिर द्वारा बताये एक सफेद रंग की बिना नंबर की टाटा एस पिकप (छोटा हाथी) बिरनीपाली बैरियर की ओर आता दिखा जिसे बैरियर के पास घेराबंदी कर रोका गया। चालक से उसका नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम रविशंकर पनरिया पिता स्व सुरेश पनरिया उम्र 29 वर्ष वार्ड नम्बर 04 फाटकटोला, ग्राम सारबहरा, थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसे कार्रवाई की जानकारी देकर उसके तथा उसके वाहन की तलाशी ली गई । वाहन का चालक वाहन के पीछे डाला में भरा अदरक की बोरियों के नीचे डाला में बना गुप्त चेम्बर बनाकर उसके अंदर 30 पैकेट (5-5किलो के पैकेट) गांजा रखा हुआ मिला । गांजा को गवाहों के समक्ष उतरवा कर तौल कराने पर कुल 150 किलो गांजा कीमती करीब 15 लाख रूपये का पाया गया । आरोपित रविशंकर पनरिया द्वारा गांजा को ओड़िशा के सोनपुर से मध्य प्रदेश के अनूपपुर लेकर जाना बताया । आरोपित से गांजा परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर छोटा हाथी पिकअप वाहन कीमती करीब 3 लाख रूपये वाहन का मूल आरसी बुक जिसमें वाहन नं. डब्ल्यु बी 53 बी 8290 दर्ज है को जब्त कर आरोपी पर धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सहायक उप निरीक्षक राम कुमार मानिकपुरी, जगजीवन जोल्हे, गजानंद पटेल, भीमसेन भोय और विशाल यादव की अहम भूमिका रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, सियासत गरमाई     |     Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी     |     Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन में मचा हड़कंप     |     Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; कई अनियमितताएं उजागर     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें