2022 Duster के पहले बंपर डिस्काउंट के साथ बिक रहा मौजूदा मॉडल

Renault India ने नई जनरेशन Duster SUV लॉन्च करने से पहले मौजूदा डस्टर पर जोरदार डिस्काउंट ऑफर किया है. कंपनी ने इस SUV पर कुल 2.10 लाख रुपये तक ऑफर्स दिए हैं जो स्टॉक बाकी रहने तक ही ग्राहकों को मिलेंगे. ये स्टॉक क्लियरेंस सेल जोरदार डील है

नई दिल्लीः रेनॉ बहुत जल्द भारतीय बाजार में बिल्कुल नई डस्टर SUV लॉन्च करने वाली है और इसके पहले कंपनी ने मौजूदा रेनॉ डस्टर (Renault Duster) पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया है. अगर आप नई रेनॉ डस्टर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां 2 लाख रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. ग्राहकों की होली को रंगारंग बनाने के लिए Renault India ने 2.10 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है जिसमें 50,000 रुपये तक नकद छूट, 50,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 1.10 लाख रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. बता दें कि कंपनी ने ये सभी लाभ स्टॉक बाकी रहने तक ही उपलब्ध कराए हैं.

मौजूदा डस्टर को मिला दमदार इंजन

रेनॉ डस्टर के मौजूदा मॉडल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 106 हॉर्सपावर और 142 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. डस्टर के साथ डीजल इंजन भी दिया गया है जो 1.5-लीटर का है जो दो अलग ट्यूनिंग में आता है. इनमें पहला इंजन 85 हॉर्सपावर और 200 एनएम पीक टॉर्क बनाता है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, वहीं दूसरी ट्यूनिंग में 110 हॉर्सपावर और 245 एनएम पीक टॉर्क क्षमता मिलती है और इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

कार दिखने में बहुत आकर्षक

रेनॉ ने भारतीय बाजार में डस्टर के साथ मिडसाइज SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी. हालांकि मुकाबले के हिसाब से कंपनी डस्टर को बहुत बड़े बदलाव नहीं दे पाई और यही वजह है कि बिक्री के मामले में रेनॉ पिछड़ गई. अब अगर कंपनी को मार्केट पर पकड़ बनानी है तो उसे नई जनरेशन डस्टर के साथ जोरदार वापसी करनी होगी, इसपर कंपनी संभावित रूप से काम भी कर रही है और नए सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर बनी कार भारत ला सकती है. ये कार दिखने में बहुत आकर्षक है और अगर सही कीमत पर इसे लॉन्च किया जाए तो ये मिडसाइज SUV सेगमेंट में खलबली मचा सकती है.

डस्टर वाला अंदाज और नए फीचर्स

रेनॉ नई जनरेशन डस्टर को ना सिर्फ किफायती बनाने पर जोर दे रही है, बल्कि इसे मौजूदा डस्टर वाला अंदाज देने की बात भी सामने आई है. नई डस्टर के साथ बहुत से आधुनिक फीचर्स मिलेंगे जिनके साथ मुकाबले की बाकी कारों का सामना डटकर कर सके. कंपनी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मौजूदा डस्टर की जगह लेने के लिए हमारे मार्केट में नई जनरेशन मॉडल लाने पर भी कंपनी विचार कर रही है और यहां के मिडसाइज सेगमेंट में बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी इसे भारत ला सकती है. बता दें कि देश में अबतक कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा डस्टर बेच ली हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |     Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें