NCA के रिहैब कैंप में हैं रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर, CSK को है फिटनेस अपडेट का इंतजार

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर चोटिल हो गए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स का टीम प्रबंधन अभी भी अपने खास खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर की फिटनेस अपडेट का इंतजार कर रहा है. फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने यह बयान दिया है. बता दें कि दोनों खिलाड़ी पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज में चोटिल हो गए थे.

रुतुराज को हाथ में चोट लगी थी. वहीं दीपक चाहर को हैमस्ट्रींग इंजरी हुई थी, जो उन्हें 6 से 8 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रख सकती है. चाहर के IPL के पूरे 15वें सीजन से बाहर रहने के आसार है. उन्हें कम से कम IPL के पहले फेज तक तो बाहर बैठना ही पड़ेगा.

विश्वनाथन कहते हैं, ‘हम फिलहाल दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस का स्टेटस नहीं जानते, इसलिए आपको नहीं बता सकते कि ये खिलाड़ी कब तक बाकी स्क्वॉड को ज्वॉइन करेंगे. BCCI ने हमें कहा है कि जैसे ही दोनों खिलाड़ी मैच खेलने के लिए फिट हो जाएंगे तो इसकी जानकारी वे हमें तुरंत देंगे. अभी ये खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं.’

गौरतलब है कि सभी भारतीय क्रिकेटरों को NCA में कई प्रकार के फिटनेस टेस्टों से गुजरना पड़ता है, तभी जाकर उन्हें किसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए हरी झंडी मिलती है. चोटिल हुए खिलाड़ियों को यहां खास तौर पर रिहैब प्रोग्राम में शामिल होना पड़ता है.

बता दें कि सीएसके के उपलब्ध खिलाड़ी फिलहाल सूरत शहर के लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में IPL की तैयारी कर रहे हैं. इस स्टेडियम में महिला क्रिकेट के कई मैच हुए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया बड़ा खुलासा     |     Bokaro News Today: MMDR कानून और 450 रु. सेस पर बोले बाबूलाल मरांडी; ‘कोयला महंगा हुआ तो बर्बाद हो जाएंगे झारखंड के उद्योग’     |     Jharkhand Congress News: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को प्रदेश कांग्रेस का शो कॉज नोटिस; 3 दिनों में मांगा जवाब     |     Ranchi Health Infrastructure Update: 104 डिग्री बुखार में भी आयुर्वेद सम्मेलन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री; AI और रोबोटिक कॉन्फ्रेंस की घोषणा     |     Israel Military Crisis 2026: बजट की कमी और टैंकों के नुकसान से जूझ रही इजरायली सेना, जानिए क्या है सच     |     Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे बड़ा हमला     |     Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइट हाउस लौटे डोनाल्ड ट्रंप     |     PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वकील ने मांगी सफाई     |     Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन     |     Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें