औरंगाबाद की कंपनी के चार डायरेक्टर्स के खिलाफ 66 लाख धोखाधड़ी में EOW ने दर्ज किया केस

इंदौर  ईओडब्ल्यू इंदौर टीम ने 66 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में औरंगाबाद की एक कंपनी के चार डायरेक्टर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी में निवेश करने के नाम पर 20 माह में रुपए दोगुना करने का लालच देकर इंदौर और आसपास के तीन दर्जन व्यापारियों को ठगा गया। कंपनी ने इंदौर में ऑफिस भी खोला था, जिस पर ठगी की वारदात के बाद ताला डाल दिया गया था। जांच में मामला सही पाए जाने पर ईओडब्ल्यू ने कंपनी के डायरेक्टर विनोद कुमार माली, संजय पाटिल, सुभाष पाटिल और कैलाश शिंदे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है ।

न प्रोडक्ट भेजा, ना रुपए दोगुना किए

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले औरंगाबाद की रीवो मल्टीनेशनल लिमिटेड कंपनी के एक एजेंट ने इंदौर की एक होटल में अपनी कंपनी के प्रोडक्ट का डेमो दिया था। उनकी कंपनी में निवेश करने पर बीस माह में दोगुना रिटर्न देने की बात कही थी। फरियादी ने अधिकारियों को बताया कि कंपनी ने इंदौर में अपने एक एजेंट के माध्यम से कंपनी के प्रोडक्ट का डेमो दिया और निवेश के लिए इंदौर के व्यापारियों को झांसे में लिया । बाद में न तो प्रोडक्ट भेजा, न ही पैसा दोगुना किया। जो रुपए जमा किए थे वह भी नहीं लौटाए ।

सस्ती दरों पर प्रोडक्ट उपलब्ध कराने का लालच

ईओडब्ल्यू एसपी धनंजय शाह ने बताया कि इंदौर के व्यापारी प्रशांत वर्मा, ब्रजेश श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण तिवारी सहित कई लोगों ने शिकायत की थी कि औरंगाबाद की रीवो मल्टीनेशनल लिमिटेड कंपनी ने सस्ती दरों पर प्रोडक्ट उपलब्ध करवाने की बात कही थी। इस पर उन लोगों ने कंपनी में निवेश किया था। यह कंपनी ब्यूटी प्रोडक्ट, प्लास्टिक प्रोडक्ट और घरेलू सामान बनाती है। तीन माह तक तो इन लोगों ने रिटर्न दिया और प्रोडक्ट भी उपलब्ध करवाए। लेकिन इसके बाद कंपनी ने न तो पैसा दिया न ही प्रोडक्ट दिए। इस तरह कंपनी ने इंदौर और आसपास के तीन दर्जन से अधिक व्यापारियों से 66 लाख से अधिक की ठगी की और ऑफिस बंद कर दिया ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय     |     रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट     |     बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा     |     रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांदी की राखियों की भारी मांग     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें