कांग्रेस सांसद का बड़ा आरोप, ‘ममता बनर्जी ने की बीजेपी की जीतने में मदद’

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता ने गोवा में कांग्रेस को हराने के लिए बीजेपी की मदद की है.

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने अपने प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भाजपा (BJP) को खुश करने के लिए गोवा (Goa) विधान सभा चुनाव लड़ा था. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पिछले कुछ समय से आमने-सामने हैं, दोनों के बीच तनाव उस वक्त और बढ़ गया था, जब टीएमसी ने गोवा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

बंगाल के छात्र नेता अनीश खान की हत्या के विरोध में धरने पर बैठे चौधरी ने तृणमूल सुप्रीमो पर तीखा हमला बोला और कहा, ‘आज तक, कांग्रेस के पास पूरे भारत में 700 विधायक हैं. कांग्रेस ने विपक्ष का 20 फीसदी वोट शेयर हासिल किया. ममता बनर्जी भाजपा को खुश करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि वह उसका एजेंट बन सके. इसलिए आज वह बहुत कुछ कह रही हैं.’

‘तृणमूल गोवा में कांग्रेस को हराने गई थी’

विधान सभा चुनावों में चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद भाजपा-विरोधी गठबंधन के लिए क्षेत्रीय दलों से संपर्क साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस को साथ रखने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब उसमें वह बात नहीं रही. बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस गोवा कांग्रेस को हराने गई थी.

‘ममता कर रही हैं दुष्प्रचार’

उन्होंने कहा कि ‘आज वह दुष्प्रचार कर रही हैं कि विपक्षी गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखा जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे हैं और दीदी कांग्रेस के बगैर विपक्ष के गठबंधन की बात कर रही हैं.’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें