कोरोनाकाल के बाद महंगाई की मार, बिगड़ा घर का बजट

भोपाल । कोरोना काल के बुरे दौर के बाद जनजीवन पिछले कई माह से पूरी तरह से सामान्य हो चुका है वहीं बढ़ रही महंगाई लोगों के घर का बजट बिगाड़ रही है। आटा, तेल से लेकर दूध तक के दाम बढ़ चुके हैं। इन स्थितियों के बीच डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बढऩे की आशंका ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों ने जहां विषम परिस्थितियों का सामना किया वहीं बीमारी में उनका खर्च भी कई गुना हुआ। इसी दौर में कई लोगों के कामकाज ठप हो गए, कई लोगों की नौकरियां छूट गईं और आर्थिक तंगी जैसी स्थिति बन गई। कुछ माह से यह स्थितियां सामान्य हो रही हैं लेकिन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना को बढ़ रही महंगाईने खत्म कर दिया। खाद्य सामग्रियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। करीब एक पखवाड़े पहले रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद आटा, तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं एक मार्च से दुग्ध विक्रेताओं ने दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में यदि कोई परिवार रोजाना 1 लीटर दूध लेता हैतो उसे हर माह अतिरिक्त 60 रुपए देना होंगे। गृहिणी सिमरन शर्मा ने कहा कि कोरोना की परेशानी के बाद जब लोगों को सामान अपेक्षाकृत सस्ता मिलना चाहिए था तब वो लगातार महंगा होता जा रहा है। कारण कुछ भी हो, आम आदमी का जीवन-यापन मुश्किलों भरा होता जा रहा है।

महंगाई बढऩे से लोगों ने खरीदी की कम
महंगाई का असर बढऩे से लोगों ने खरीदी कम कर दी है। कई ऐसे परिवार जो पहले 15 लीटर तेल का डिब्बा खरीदते थे वो अब 5 लीटर का डिब्बा खरीदकर ले जा रहे हैं। वहीं आटे की बोरी की खरीदी में भी कमी देखी जा रही है।दिक्कत यह है कि अब गेहूं भी 400-500 रुपए तक महंगा हो गया है, ऐसे में राहत गेहूं खरीदकर पिसवाने में भी नहीं है।

सरसों तेल पर महंगाई का अधिक असर नहीं
सूरजमुखी, सोयाबीन का तेल विदेशों से भी आयात होता है। ऐसे में इनके दामों में अधिक बढ़ोतरी रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देखने को मिली है। इसके उल्ट सरसों तेल देश में ही अधिकांश उत्पादन होने से इसके दामो में अधिक बदलाव नहीं आया है। किराना व्यापारियों ने बताया पिछले दिनों में सरसों तेल के कुछ ब्रांड में दाम तीन-चार रुपए कम हुए हैं।

इस तरह महंगी हुई खाद्य सामग्री
किराना व्यापारियोंं से मिली जानकारी के अनुसार बाजार में आटा 24 रुपए प्रति किलो मिल रहा था जो बढ़कर 28 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं जीरा पिछले माह 160 रुपए किलो तक था जो बढ़कर 250 प्रति किलो पहुंच गया है। सूरजमुखी का तेल 140 रुपए लीटर मिल रहा था वो बढ़कर 170 तक पहुंच गया है। इसी तरह सोयाबीन 125 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 160 तक हो गया है। मूंगफली का तेल 150 से बढ़कर 165 के पार पहुंच गया है। हींग के दाम में प्रति किलो 4000 रुपए की बढ़त दर्ज क ी गई है। पहले हींग 16000 रुपए किलो मिल रही थी जो अब बढ़कर 20000 रुपए तक पहुंच गई है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Student Protest Dabwali: डबवाली में बस कंडक्टर और छात्रों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा; बिना टिकट के नाम पर बस से उतारा     |     Haryana Sports News: हरियाणा के इस जिले को मिली 18 नई खेल नर्सरियां; 1 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण, निखरेगी प्रतिभा     |     Fatehabad Road Accident: फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा; सब्जी खरीद रही मां-बेटी को कार ने कुचला, मौके पर मची चीख-पुकार     |     Hisar News: हिसार में HSVP का मेगा एक्शन! 44 दिनों तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान; अवैध निर्माणों पर चलेगा ‘पीला पंजा’     |     Haryana ESI News: हरियाणा ईएसआई की पहली ADN रीता शर्मा हुईं सेवानिवृत्त, नर्सिंग प्रशासन में सुधार के लिए जाना जाएगा कार्यकाल     |     Political News: “घोटालों की सरकार या विकास की? फैसला अब जनता के हाथ में”; सुधा भारद्वाज का सत्ता पक्ष पर बड़ा हमला     |     Online Fraud Alert: ‘कैश दूंगा’ कहकर स्कैनर से डलवाए पैसे और हुआ फरार; लोगों ने ठग को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा     |     Haryana Weather Alert: हरियाणा में तेज हवा और तूफान के साथ जोरदार बारिश; मंडियों में भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी मुसीबत     |     Haryana Omnibus Bill: हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए ‘ओम्निबस बिल’ लाएगी सैनी सरकार; खत्म होगी लालफीताशाही     |     Jharkhand Crime: सीआईडी का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें