मॉर्गन स्टेनली ने ग्रोथ का अनुमान घटाया व्यापार By Nayan Datt On Mar 11, 2022 कोरोना से ऊबर रही इकोनॉमी के सामने बढ़ती महंगाई प्रमुख चिंता थी | यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण एनर्जी की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई | भारत जैसा देश जो जरूरत का 85 फीसदी तेल आयात करता है उसके लिए यह नई और बड़ी चुनौती है | कहा जाता है कि तेल से भारत में खुदरा महंगाई बढ़ जाती है | इकोनॉमी के सामने नई चुनौती पैदा होने से भारत के ग्रोथ को गहरा धक्का लगा है | इस बीच अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7 |9 फीसदी कर दिया है | कच्चे तेल की कीमतों पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के असर को देखते हुए यह बदलाव किया गया है | यह भी पढ़ें RBI New Rules: रुपये की मजबूती के लिए RBI सख्त, जुलाई से… Apr 28, 2026 Paytm Share Price: RBI के फैसले से पेटीएम के शेयरों में… Apr 27, 2026 मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने भारत में महंगाई के अनुमान को भी बढ़ाकर छह फीसदी कर दिया है जो कि भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे का ऊपरी स्तर है | इसके अलावा मौजूदा घटनाक्रम की वजह से महंगाई जन्य मंदी की आशंका भी जताई है | Share