हिजाब विवाद के बीच CM बोम्मई ने ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, स्कूल-कॉलेज बंद रखने पर हो सकता है फैसला देश By Nayan Datt On Feb 10, 2022 कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को नेताओं समेत सभी से आग्रह किया कि वे कॉलेज में हिजाब पहनकर आने के मुद्दे पर, लोगों को भड़काने वाले बयान न दें और शांति कायम रखें। इस मुद्दे पर दायर याचिकाओं पर कर्नाटक हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ आज सुनवाई करेगी। बोम्मई आज शिक्षा और गृह विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में सौहार्दपूर्ण माहौल बहाल करने और अनुशासन कायम रखने के लिए कदम उठाने पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर… Mar 10, 2026 Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह… Mar 10, 2026 मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में समान परिधान के नियम के मामले को हाईकोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ को स्थानांतरित कर दिया गया है और आज दोपहर लगभग ढाई बजे सुनवाई शुरू होगी। स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। सभी कि यह जिम्मेदारी है कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा उकसाने की कोशिश को नाकाम करें और कानून व्यवस्था कायम रखें।बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सभी को अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए और लोकतंत्र में सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। Share