रिंग रोड पर लगाया दिल्ली का पहला पेडस्ट्रियन साइनेज बोर्ड

नई दिल्ली । ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से जूझती राजधानी को लगातार पैदल यात्रियों के अनुकूल बनाया जा रहा है। इसके लिए वाकिंग ट्रैक और साइकिल ट्रैक बनाए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत अब रिंग रोड पर लाजपत नगर में बनाए जा रहे नए फुटपाथ व साइकिल ट्रैक पर पेडस्ट्रियन साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार, अभी तक वाहन चालकों के लिए सड़कों पर ओवरहेड साइनेज बोर्ड लगाए जाते थे। लेकिन पैदल यात्रियों के लिए राजधानी में यह सुविधा पहली बार उपलब्ध करवाई गई है। अन्य प्रमुख सड़कों पर भी जल्द ही ऐसे साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि अभी तक ऐसे साइनेज बोर्ड माल या बड़ी बाजारों में ही दिखते थे। अब मुख्य मार्गों के फुटपाथों पर इन्हें लगाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अफसर ने बताया कि इन साइनेज बोर्ड पर पैदल यात्रियों की जरूरत के अनुसार जानकारी है। फुटपाथ पर हर एक किलोमीटर पर इन्हें लगाया जाएगा। इन पर प्राथमिक उपचार, डिस्पेंसरी, मार्केट, साइकिल स्टैंड, चार्जिंग प्वाइंट, मेट्रो स्टेशन आदि की दिशा के साथ ही मीटर में उसकी दूरी भी बताई गई है। आश्रम से मूलचंद तक सुंदरीकरण के पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किए जा रहे तीन किलोमीटर के फुटपाथ व साइकिल ट्रैक पर ये साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। इन पर ब्रेल लिपि में भी जानकारी देने की तैयारी है ताकि दृष्टिबाधित पैदल यात्रियों को भी सुविधा रहे। वाकिंग ट्रैक व साइकिल ट्रैक को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए इन पर तीन तरह की डिजाइनर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। ऐसी लाइटें अक्सर माल में ही देखी जाती हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार, इस पायलट प्रोजेक्ट का मकसद लोगों को खुली हवा में वाक करने, पैदल चलने और थोड़ी-थोड़ी दूर जाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए लोगों को पैदल यात्रा के अनुकूल वातावरण प्रदान करना पड़ेगा।इसी मकसद को पूरा करने के लिए ट्रैक के किनारे हरियाली भी विकसित की जा रही है। इन फुटपाथों पर रंग-बिरंगी डिजाइनर टाइलें लगाई गई हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें