महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात से अंगूर, प्याज, आम और काजू के फसल बर्बाद

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने रबी की फसलों और फल के बागानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. नासिक जिले के प्याज और अनार के बागों को बर्बाद करने के बाद अब यह बेमौसम बरसात ने कोंकण के इलाकों की ओर कूच किया है. यहां रबी की फसलें ही नहीं बल्कि आम और काजू  के बागों पर असर हो रहा है. इससे नए मौसम में आने वाले आम और काजू के बागों के किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है. बुधवार को कोंकण की ओर कूच करने से पहले मंगलवार को नासिक, धुले और जलगांव जिले में बेमौसम बरसात ने किसानों की रबी की फसलों का बड़ा नुकसान किया है. किसानों ने मांग की है कि उनके नुकसान का पंचनामा तुरंत किया जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए. किसान पहले ही लगातार हो रहे मौसम में बदलाव का नुकसान उठा रहे हैं. इस मौसम की मार का कोई हल दिखाई नहीं दे रहा है. मौसम विभाग ने जैसा अनुमान जताया था वैसा ही हुआ है. बेमौसम बरसात से कितना नुकसान पहुंचा है, किसान अब इस नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं. इस बेमौसम बरसात का सबसे ज्यादा कहर अंगूर उत्पादकों पर टूटा है. अब तक अंगूर उत्पादकों ने धैर्य रखा था. बस थोड़े ही दिनों में अंगूर तोड़ा जाना ही बाकी रह गया था कि अचानक आई बरसात ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब नासिक जिले के अंगूर उत्पादक किसान पूरी तरह से हताश हो चुके हैं. इससे पहले भी बेमौसम बरसात की वजह से किसान काफी नुकसान उठा चुके हैं. एक तरफ कीमतें लगातार गिर रही हैं. किसानों को उनके उत्पादों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है, दूसरी तरफ इस आसमानी आफत से फसलें और फल खराब हो रहे हैं. आलम यह है कि किसानों पर चारों तरफ से मार पड़ रही है. एक तो वो अपने हालात से मारा हुआ है. दूसरा मौसम मार रहा है, तीसरा सरकार सहायता नहीं कर रही है, चौथा बाजार में उत्पादों की कीमतें गिर रही हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी     |     Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन में मचा हड़कंप     |     Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; कई अनियमितताएं उजागर     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें