बनारस में ईवीएम पर बवालः तीन सौ लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस

वाराणसी   प्रशिक्षण के लिए जा रही ईवीएम लदी गाड़ी पकड़ने के बाद हुए बवाल के मामले में प्रशासन ने तीन सौ अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एडीजी जोन रामकुमार की गाड़ी पर पथराव हुआ था। उनका चालक लालता प्रसाद घायल हुआ था। चालक की ही तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत 16 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो व फोटो के जरिये अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर रखी गई ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों सपाजनों ने मंगलवार शाम हंगामा किया था। मंडी के मेन गेट समेत परिसर में वह धरने पर बैठ गए थे। बैरिकेडिंग तोड़ स्ट्रांग रूम में दो बार घुसने की कोशिशों में सुरक्षाबलों से उनकी धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद प्रशासन विरोधी नारेबाजी के बीच मंडी के सामने पांडेपुर-पहड़िया रोड पर जाम लगा दिया था।

घटना के बाद मौके पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के साथ ही एडीजी जोन राम कुमार पहुंचे थे। एडीजी जोन का वाहन जैसे ही मंडी के गेट से भीतर पहुंचा, गेट नंबर दो के पास उसे रोकने के साथ ही पीछे से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

घटना में एडीजी जोन राम कुमार को चोट तो नहीं आई लेकिन चालक लालता प्रसाद यादव के कान व जबड़े में गंभीर चोट लग गई। वह बेहोश हो गये। गनर श्याम दुलारे सिंह को भी चोट लग गई।

 पथराव में एडीजी जोन के वाहन के शीशे टूट गये। शीशा के साथ ही साइड मिरर, फ्लैग लाइन, बम्फर व दरवाजे का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिये। वाहन के ऊपर लगा वायरलेस एन्टीना कुछ लोग तोड़कर लेकर भाग गये। इस दौरान नारेबाजी व अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता रहा। उग्र भीड़ जोर-जोर से बोल रही थी कि इतना मारो की मर जाए, जिन्दा बचकर न जाने पाये।

अज्ञात लोगों पर बलवा, धमकी देने, मारपीट, सरकारी काम में बाधा, सरकारी संपत्ति का नुकसान, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान, हत्या के प्रयास, लूट समेत 16 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों को चिह्नित कर रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हीटवेव का डबल अटैक: भारत में बढ़ेंगे अत्यधिक गर्मी के दिन, डेटा सेंटरों और स्वास्थ्य पर होगा सीधा असर     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मतदान; अब 4 मई का इंतजार     |     दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% की गई     |     Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस ने आरोपी फिरोज को किया गिरफ्तार     |     Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से ‘स्तब्ध’ हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का जिक्र कर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने उठाए सवाल     |     PM Modi in Hardoi: ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी     |     Jabalpur Crime: ‘शादी डॉट कॉम’ पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल तक किया महिला का शोषण     |     Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अधिकारी का बेटा निकला आरोपी     |     Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें पूरा शेड्यूल     |     West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच ‘दीदी’ या ‘दादा’? 4 मई को आएगा फैसला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें