कटरीना कैफ ने Women’s Day पर दिखाया बहनों का प्यार मनोरंजन By Nayan Datt On Mar 8, 2022 कटरीना कैफ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खूबसूरत पोस्ट किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करके अपनी बहनों के साथ अपना बॉन्ड दिखाया है। कटरीना और विकी की शादी में भी उनकी बहनें उन्हें मंडप तक लेकर पहुंची थीं। यह रस्म भाई निभाते हैं। उस वक्त भी कटरीना और उनकी बहनों के फोटोज सुर्खियों में थे। एक बार फिर से उन्होंने एक तस्वीर दिखाई है। इसमें कटरीना और उनकी पांच बहनें दिख रही हैं। हालांकि चेहरा किसी का नहीं दिख रहा। सबने बैक पोज दिया है। महिला दिवस पर अजय देवगन का भी पोस्ट वायरल है। उन्होंने अपने जीवन की खास महिलाओं को अपने नाम के साथ खूबसूरत तरीके से जोड़ा है। Share