रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा- ‘भारत के खिलाफ काटसा प्रतिबंध लगाना बड़ी मूर्खता होगी’

अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के नेता व प्रभावशाली सीनेटर टेड क्रूज ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से कहा कि रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए भारत पर काटसा के तहत कोई भी प्रतिबंध लगाना बड़ी मूर्खता होगी।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के नेता व प्रभावशाली सीनेटर टेड क्रूज ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से कहा कि रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए भारत पर काटसा के तहत कोई भी प्रतिबंध लगाना ‘बड़ी मूर्खता’ होगी। काटसा एक अमेरिकी कानून है, जो प्रशासन को रूस से हथियारों की खरीद करने वाले देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की अनुमति देता है।

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के समक्ष सुनवाई के दौरान क्रूज ने कहा, ‘ऐसी रिपोर्ट हैं कि बाइडन प्रशासन धरती के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के खिलाफ काउंटरिंग अमेरिकाज एडवरसरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट (काटसा) के तहत प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। मुझे लगता है कि यह फैसला असाधारण रूप से मूर्खतापूर्ण होगा।’क्रूज ने कहा, ‘भारत कई क्षेत्रों में अहम साझेदार है। हाल के कुछ वषरें में भारत व अमेरिका का गठबंधन और गहरा तथा मजबूत हुआ है, लेकिन बाइडन प्रशासन में यह आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर जा रहा है।’

यूक्रेन में रूसी हमले को लेकर निंदा प्रस्ताव पर मतदान के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए क्रूज ने कहा कि ऐसा करने वाला वह एकमात्र देश नहीं है। उन्होंने समिति के समक्ष एक अन्य सुनवाई के दौरान कहा कि पिछले एक साल में बाइडन प्रशासन के अंतर्गत भारत के साथ संबंध काफी खराब हुए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र में निंदा प्रस्ताव के दौरान भारत के उपस्थित नहीं रहने से जाहिर है।

रूस को लेकर भारत की हैं कुछ मजबूरियां’ यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआइबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने सांसदों से कहा, ‘भारत की रूस के साथ मजबूरियां हैं और पड़ोसी चीन के साथ क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर संबंध तनावपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि अमेरिकी के रूप में हमारी भारतीयों के प्रति, उनके लोकतंत्र व उनकी व्यवस्था के बहुलवाद को लेकर आत्मीयता है।’

विदेश मंत्रालय में कई पदों पर काम कर चुके केशप ने सदन की विदेश मामलों की समिति द्वारा हिंद-प्रशांत पर आयोजित संसद की सुनवाई के दौरान अपनी राय साझा की। संसद सदस्य अबिगैल स्पैनबर्जर ने पूछा, ‘भारत, रूस व रूसी हितों पर दुनियाभर में कई देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंधों को लागू करने का कैसा प्रयास करेगा?’ केशप ने कहा, ‘मेरी राय है कि सभी देश अपने फैसले खुद लेते हैं। वे सभी जानकारियां लेते हैं और निर्णय लेते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा होगा।’

उन्होंने कहा कि भारत हाल में विशेष रूप से व्यापार व्यवस्था पर बहुत अधिक महत्वाकांक्षा और उद्यमशीलता की भावना दिखा रहा है। केशप ने कहा, ‘अगर आप ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, आस्ट्रेलिया व इजराइल के साथ उनकी बातचीत को देखें, तो पाएंगे कि वे उन देशों के साथ अपने रिश्ते को कैसे प्राथमिकता दे रहे हैं।’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें