विधानसभा में फिर उठी राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 प्रदेश में राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है | विधानसभा के बजट सत्र में शिक्षा अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ | बीडी कल्ला ने राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया | शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में शिक्षा की अनुदान मांगों पर बहस के जवाब में राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलवाने की पुरजोर पैरवी करते हुए कहा कि अब तक हमारी भाषा को संवैधानिक मान्यता क्यों नहीं दी गई? बता दें कि कल्ला ने राजस्थानी भाषा में ही पूरा भाषण दिया जो हाल के सालों में ऐसा पहला मौका है जब किसी शिक्षा मंत्री ने राजस्थानी में विधानसभा में पूरा भाषण दिया हो | यह भी पढ़ें CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे… Jul 28, 2026 छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का… Jul 28, 2026 शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थानी की संवैधानिक मान्यता दिलवाने के लिए हम सबको एक होना पड़ेगा | उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के पास जाना चाहिए और उनसे मांग करनी चाहिए कि विधानसभा से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके भेजने के इतने सालों बाद भी राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं किया गया? Share