इंदौर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ज्वाइंट वेंचर गैस कंपनी का मैनेजर सीबीआई के हत्थे चढ़ा, रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर   में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ज्वाइंट वेंचर निजी कंपनी अवंतिका गैस लिमिटेड के मैनेजर को सीबीआई ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मैनेजर एक ठेकेदार से बिल पास करने के लिए रिश्वत ले रहा था तभी उसे इंदौर में राशि लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया।

बताया जाता है कि इंदौर में हिंदुस्तान पेट्रोलिमय गैस की पाइप लाइन बिछा रहा है जिसमें वह ज्वाइंट वेंचर के रूप में अवंतिका गैस लिमिटेड के साथ काम कर रही है। गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए अवंतिका गैस लिमिटेड ने ठेकेदार को काम दिया है। एक ठेकेदार ने काम के बदले अपना बिल अवंतिका गैस लिमिटेड में दिया था लेकिन उसके भुगतान के पहले गैस कंपनी के मैनेजर विजय शुक्ला ने अलग से राशि की मांग की थी।

स्कीम नंबर 54 में एनएचडीसी गेस्ट हाउस में कार्रवाई

ठेकेदार से रिश्वत लेने के लिए गैस कंपनी मैनेजर शुक्ला ने ठेकेदार को इंदौर की स्कीम नंबर 54 में एनएचडीसी गेस्ट हाउस पर बुलाया था। सीबीआई की भोपाल इकाई ने बुधवार रात को कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए गैस कंपनी के मैनेजर को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। अवंतिका गैस लिमिटेड के मैनेजर विजय शुक्ला को सीबीआई ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

देर रात तक चली कार्रवाई

रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ाए मैनेजर विजय शुक्ला के खिलाफ देर रात तक कार्रवाई चलती रही। विजय शुक्ला के घर और दरफ्तर में भी सर्चिंग की जा रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक फरियादी ठेकेदार की शिकायत के बाद विजय शुक्ला को रंगेहाथों पकड़ने के लिए सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया था। गेस्ट हाऊस में विजय शुक्ला रिश्वत की रकम लेने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विजय शुक्ला के घर और दफ्तर में सर्चिंग की जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर     |     कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में 12 मौतें     |     बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रेन     |     रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स पूरी तरह बैन     |     रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्विंटल चावल गायब     |     छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान     |     मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र     |     सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे के करीब पहुंचा मानसून     |     इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष पर फर्जीवाड़े का आरोप     |     इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चालकों में दहशत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें