दुर्ग बीटीआइ कालेज में विवाद, समझौते के लिए बुलाकर किया जानलेवा वार

भिलाई इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी दुर्ग के छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ। कालेज में उपस्थित अन्य विद्यार्थियों ने झगड़े को शांत करवा दिया लेकिन, रात में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। समझौते के नाम पर विद्यार्थियों को सेक्टर-6 बुलाया गया। वहां पर तीन छात्रों ने मिलकर एक अन्य छात्र पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस ने हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

बीआइटी दुर्ग के छात्र मानस पांडेय और हिमांशु बंजारे के बीच शनिवार को विवाद हुआ था। कालेज में अन्य विद्यार्थियों ने विवाद को शांत करवा दिया था। इसके बाद हिमांशु बंजारे ने रात में मानस पांडेय को समझौते के लिए सेक्टर-6 बुलाया। रात करीब साढ़े आठ बजे मानस पांडेय अपने ऋषि कुमार गुप्ता के साथ सेक्टर-6 पहुंचा। वहीं हिमांशु बंजारे अपने साथी हरीश यादव और धनानंद मूर्ति को लेकर वहां गया। दोनों पक्षों की ओर से गए युवक भी बीआइटी के ही छात्र हैं। वहां पर समझौते के बजाए फिर से विवाद शुरू हो गया।घायल ऋषि कुमार गुप्ता को उसके दोस्त मानस पांडेय ने अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से भिलाई नगर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। तीनों आरोपित हिमांशु बंजारे, हरीश यादव और धनानंद मूर्ति रिसाली के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं घायल ऋषि कुमार गुप्ता सेक्टर-4 और शिकायतकर्ता मानस पांडेय सेक्टर-1 के निवासी हैं। रात में घटना की शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनकी तलाश की जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान     |     हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए सख्त आदेश     |     ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे     |     रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन     |     सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी     |     अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच में पहुंचे विज     |     मोहन लाल कौशिक बने ‘हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज’ (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना     |     Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार संहिता लागू, गड़बड़ी पर ₹1 लाख जुर्माना     |     Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, फतेहपुर पुलिस महकमे में शोक     |     Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें