कोरोना से मौत पर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू, दून के 861 लोगों का नाम है

उत्‍तराखंड में कोरोना से जिन व्यक्तियों की मौत हुई थी उनके परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के मुताबिक मुख्य चिकित्साधिकारी से प्राप्त सूची में 790 मृतकों के स्वजन से ही संपर्क हो पाया है।

सुमन सेमवाल, देहरादून। उत्‍तराखंड में कोरोना से जिन व्यक्तियों की मौत हुई थी उनके परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में देहरादून के जिलाधिकारी को 861 मृतकों की सूची प्राप्‍त हो गई है। जिन्‍हें मुआवजा दिया जाना है।

मृतकों के स्वजन को उच्चतम न्यायालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाना है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कोरोना से हुई मौत की सूची तलब की थी।

ताकि सूची को शासन को भेजा जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार को 861 मृतकों की सूची उपलब्ध कराई है। हालांकि, इसमें अड़चन यह है कि 71 मृतकों के स्वजन की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। लिहाजा, इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा।

जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के मुताबिक मुख्य चिकित्साधिकारी से प्राप्त सूची में 790 मृतकों के स्वजन से ही संपर्क हो पाया है। सभी मृतकों के स्वजन को मुआवजा तभी मिल पाएगा, जब उनकी स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने मृतकों के स्वजन से अपील की है कि वह अपनी स्पष्ट जानकारी कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय या अपने तहसील कार्यालय को जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें।

सूची में त्रुटि पर सीएमओ की जिम्मेदारी

मृतकों की सूची तलब करते समय जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया था कि मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) इस आशय का शपथ पत्र भी देंगे कि संकलित सूचनाओं से इतर किसी भी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना से नहीं पाई गई। साथ ही चेतावनी भी जारी की गई थी कि आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों व प्रतिष्ठानों पर महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्योंकि सूचना देने में सभी सरकारी/निजी चिकित्सालयों को भी सहयोग करना था।

49 मृतकों के स्वजन दून के

जिन 71 मृतकों के स्वजन की जानकारी नहीं मिल पा रही, उनमें से 49 देहरादून क्षेत्र के ही हैं। शेष मृतकों के स्वजन ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर व कालसी क्षेत्र के पाए गए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें