जंग के बीच रूस ने तैयार की दुश्मन देशों की लिस्ट! ये 31 देश हैं शामिल

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का 12वां दिन है और लगातार हालात बदतर होते जा रहे हैं. पीएम मोदी ने जंग रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है.

रूस ने जारी की दुश्मन देशों की लिस्ट!अमेरिका-ब्रिटेन के साथ जापान का नामईयू के सदस्य देशों को भी माना दुश्मननई दिल्ली: यूक्रेन से छिड़ी जंग के बीच रूस ने एक बड़ा फैसला लिया है. यूक्रेन के अलावा यूरोपियन यूनियन के देशों से रूस की दुश्मनी जगजाहिर है. अब रूस की ओर से ऐसे 4 और देशों की लिस्ट जारी की गई है जिन्हें वह अपना दुश्मन मानता है. चीन की मीडिया की ओर से ऐसा दावा किया गया है.

EU देशों के नाम शामिल

चीन के CGTN ने ट्वीट कर बताया कि रूस की ओर से दुश्मन देशों की एक लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में यूक्रेन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और जापान का नाम भी शामिल है. इसके अलावा EU के सदस्य सभी 27 देशों को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है. अमेरिका और ब्रिटेन लगातार यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस से नाराज चल रहे हैं.

#BREAKING #Russia has approved the l of unfriendly countries, including the U.S., EU members, UK, Ukraine, and Japan.— CGTN (@CGTNOfficial) March 7, 2022
रूस पर लगा रखे हैं प्रतिबंध

इस लिस्ट में कनाडा का भी नाम है. साथ में ईयू के सदस्यों के अलावा स्विट्जरलैंड, अलबेरिया, आइसलैंड, नॉर्वे, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ताइवान को भी गैर मित्र देशों की सूची में डाला गया है. यह सभी ऐसे देश हैं जिन्होंने यूक्रेन से जंग की शुरुआत के खिलाफ रूस पर किसी न किसी तरह के प्रतिबंध लागू किए हैं.

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का सोमवार को 12वां दिन है और दोनों देशों की बीच की लड़ाई और भयानक रूप ले चुकी है. यूक्रेन में रूसी हमले से एक मेयर की मौत हो चुकी है और रविवार को मिसाइल अटैक में एयरपोर्ट में तबाह हो चुका है. उधर अमेरिका समेत कई नाटो देश यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए हथियार और पैसा देने को तैयार हो चुके हैं. माना जा रहा है जल्द अमेरिका भी फाइटर जेट्स की मदद मुहैया का सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Kanker Health News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया बीएमओ कार्यालय का घेराव; एकतरफा निलंबन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन     |     Mitanin Sangh Protest Chhattisgarh: मितानिनों ने खोला मोर्चा; मानदेय वृद्धि और संविलियन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव     |     Fertilizer Black Marketing: बस्तर में खाद घोटाला; लाइसेंस निरस्त, विभाग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस के सवाल     |     Dhanbad Crime News: BCCL में नौकरी के लिए बेटे ने रची पिता की हत्या की साजिश; 10 लाख की सुपारी देकर करवाया कत्ल     |     CID Investigation at RIMS: फर्जी दस्तावेजों और अनियमितताओं की जांच; रिम्स के प्रशासनिक गलियारों में हलचल     |     Sindri IT Hub: कोयला राजधानी को आईटी हब बनाने की कवायद; क्या सिंदरी STPI युवाओं को दे पाएगा रोजगार?     |     Muharram Traffic Plan Palamu: मुहर्रम जुलूस को लेकर पलामू में रूट डायवर्ट; भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद     |     Garhwa News: चिनिया जंगल में मिला जंगली हाथी का शव; इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी वन विभाग की टीम     |     Palamu Crime News: पलामू में दो ग्राहक सेवा केंद्रों में हथियार के बल पर लूट; एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका     |     JSCA Stadium Stampede: रांची स्टेडियम भगदड़ मामले में भाजपा हुई हमलावर; अध्यक्ष पर FIR और इस्तीफे की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें